फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Per the young man's treatment occurred during the death in the case of 2 accused in the morning of the police roughed the other escaped.

गोंदर के युवक की इलाज के दौरान मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Per the young man's treatment occurred during the death in the case of 2 accused in the morning of the police roughed the other escaped.
निसिंग। गांव गोंदर में मारपीट के बाद युवक सोनू की इलाज के दौरान मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि गोंदर के एक युवक के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने मारपीट की थी। जिसके बाद उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी गौरव व रणदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये था मामला। पुलिस को दिए अपने ब्यान में मृतक के चचेरे भाई विजय ने बताया कि मेरा भाई सोनु ट्रक चालक का काम करता था। 19 अप्रैल को गोंदर वासी रणदीप उसे घर से बुलाकर करनाल लेकर गया था। उसके बाद सोनु वापिस घर नहीं आया। अगले दिन सुबह 8 बजे गांव की नर्दक नहर के पास सोनू घायल व बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुुुआ मिला। जिसको तुरंत निसिंग सीएचसी लेकर गए। जहां से डाक्टरों ने उसेे करनाल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने करनाल से भी रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। रविवार सुबह करीब 9 बजे सोनू की रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। रणदीप व अन्य तीन लोग 20 अप्रैल को रंजिशन सोनू के साथ मारपीट कर गांव की नहर के पास छोड़कर भाग गए। आरोपियों के द्वारा पिटाई के कारण साेनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे मेरे भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed