फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People with income up to Rs 3 lakh will get benefits under Chirayu-Ayushman.

Karnal News: चिरायु-आयुष्मान में तीन लाख आय वालों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
People with income up to Rs 3 lakh will get benefits under Chirayu-Ayushman.
करनाल। प्रदेश सरकार ने चिरायु-आयुष्मान भारत योजना के विस्तारीकरण का पोर्टल लांच कर दिया है। इसका लाभ लेने के लिए लाभार्थी www.chirayuayushmanharyana.in पर आवेदन कर सकते हैं, जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से तीन लाख रुपये तक है, उन परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी अनीश यादव ने बताया कि वेबसाइट www.chirayuayushmanharyana.in पर जाएं। वेब पोर्टल पर पीपीपी आईडी/फैमिली आईडी भरें और ओटीपी के लिए सबमिट करें। आवेदक को पीपीपी आईडी/फैमिली आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा और ओटीपी भरने के बाद आवेदक पात्रता परिणाम प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

यदि आवेदक पात्र है तो 1500 रुपये की पंजीकरण राशि का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि माध्यम से कर सकता है। सफल भुगतान पर रसीद प्रिंट कर सकते हैं। आवेदक पीपीपी आईडी ट्रांजेक्शन संख्या दर्ज कर के होम पेज के केंद्र में भुगतान स्थिति जांचे बटन पर क्लिक कर पंजीकरण की स्थिति जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि करनाल जिले के करीब 36 निजी व नौ सरकारी अस्पताल के पैनल पर है। इन सभी अस्पतालों में मरीज अपना निशुल्क इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed