फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People stuck in jam for four hours

पिपली में टूटी हाई वोल्टेज तार, चार घंटे लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
People stuck in jam for four hours
नेेशनल हाईवे-44 पर पिपली चिड़ियाघर के पास सुबह 11 बजे एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा टूट गया और बिजली की हाई वोल्टेज तारें भी टूटकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के बाद ट्रक भी हाईवे के बीचोंबीच पलट गया। तारें टूटने के कारण नेशनल हाईवे पर पानीपत तक भारी जाम लग गया। भीषण गर्मी में लोग चार घंटे से ज्यादा देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ ट्रक को क्रेन की मदद से साइड किया, मगर सड़क पर गिरी हाईवोल्टेज तारों के कारण वाहनों को आगे नहीं जाने दिया गया। इसके लिए पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्ट करके स्थिति को संभाला, लेकिन वाहन कच्चे रास्ते से जाने लगे तो कई जगह जाम लग गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से स्थिति को संभालते हुए रूट डायवर्ट किए गए। बलड़ी बाईपास से आगे नेशनल हाईवे पर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया गया। दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रैफिक को यहां से इंद्री रोड पर डायवर्ट किया गया। वाहन लाडवा और बबैन से होते हुए शाहबाद को निकले। इसी तरह चंडीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रैफिक को शाहबाद से डायवर्ट करके बबैन, लाडवा और इंद्री रोड के रास्ते बलड़ी बाईपास के रास्ते नेशनल हाईवे-44 पर लाया गया। यातायात ट्रैफिक एवं हाईवे पुलिस प्रभारी ने बताया कि शाम छह बजे से रात 10 बजे तक बलड़ी बाईपास से रूट डायवर्ट रखने के आदेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था
एलिवेटिड हाईवे और सर्विस लेन पर जाम के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ गई। निर्मल कुटिया चौक से सेक्टर-12 तक वाहनों की कतार लगी रही। इसी तरह आईटीआई चौक से नीलोखेड़ी विधायक के आवास तक और आईटीआई चौक से कुंजपुरा रोड पर सेक्टर-9 टी प्वाइंट तक जाम की स्थिति रही। चौक पर आने के लिए इन रास्तों पर जहां सामान्य दिनों में पांच मिनट का समय लगता है, वहीं जाम के कारण लोग आधे से एक घंटे तक सड़क पर वाहनों के बीच ही फंसे रहे।

वीक एंड से पहले घर पहुंचने की थी जल्दी
शुक्रवार को सप्ताह का अंतिम कार्यदिवस था। सरकारी कार्यालयों और कई निजी कंपनियों के दफ्तरों में अक्सर शनिवार को भी कार्य दिवस नहीं होता। ऐसे में दूसरे जिलों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अपने घर पहुंचने की भी जल्दी थी। रूट भी शाम को छुट्टी के समय डायवर्ट हुए। ऐसे में हाईवे पर वाहनों की संख्या भी ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed