{"_id":"68a8c1b479dc91723e06cc38","slug":"people-rescued-the-injured-wild-cat-in-dosarka-karnal-news-c-36-1-amb1002-148275-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दोसड़का में लोगों ने घायल जंगली बिल्ले काे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दोसड़का में लोगों ने घायल जंगली बिल्ले काे बचाया
Sat, 23 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक घायल जंगली बिल्ला मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। बिल्ले को देखकर अधिकतर लोग उसे तेंदुआ समझ बैठे और भयभीत हो गए।
सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित बचाकर कर अंबाला ले जाकर इलाज शुरू कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सुबह के समय जंगली बिल्ला दोसड़का फ्लाईओवर पर दिखाई दिया था जिसकी सूचना उसे पकड़कर पिंजरे में डाल दिया गया और बाद में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस व वाइल्डलाइफ विभाग को सूचना दी गई।
टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्ले को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अंबाला भेज दिया। वाइल्डलाइफ विभाग के अनुसार जंगली बिल्ला दिखने में तेंदुए जैसा लगता है, जिससे लोग घबरा जाते हैं। हालांकि यह प्रजाति खतरनाक नहीं होती और इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दोसड़का से घायल जंगली बिल्ला रेस्क्यू किया गया है। संवाद