{"_id":"65d277fb929ae69e0801a65a","slug":"people-of-ambala-will-participate-in-prajapati-kumhar-mahakumbh-karnal-news-c-36-1-amb1002-118581-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रजापति कुम्हार महाकुंभ में शामिल होंगे अंबाला के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रजापति कुम्हार महाकुंभ में शामिल होंगे अंबाला के लोग
विज्ञापन
प्रजापति समाज की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। संस्था द्वारा
अंबाला। प्रजापति कुम्हार महाकुंभ गोहाना में भाग लेने के लिए अंबाला से कई लोग जाएंगे। इसके लिए प्रजापति समाज की बैठक अंबाला छावनी प्रजापति धर्मशाला में सम्पन्न हुई। इसमें भारी संख्या में समाज के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रधान राजवीर प्रजापति, सुरेश प्रजापति ने बताया कि गोहाना में 25 फरवरी को प्रजापति कुम्हार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन सुबह 10 बजे ताऊ देवी लाल स्टेडियम गोहाना, सोनीपत में संपन्न होगा। सुरेश प्रजापति ने बताया कि इस महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य सरकार को कुछ मांगें बताने का है। जिसमें कुम्हार समाज के आवे पंजावे के लिए गांव में 5-5 एकड़ जमीन का प्रावधान सरकार द्वारा किया जाए और उन स्थानों पर हुए नाजायज कब्जों को हटाया जाए।
लगभग पांच प्रतिशत जनसंख्या को विधानसभा, लोकसभा में राजनीतिक भागीदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी क्रीमीलेयर की परिभाषा को तुरंत प्रभाव से लागू करें आदि मांगें शामिल हैं। इस बैठक में सुरेश कुमार, प्रेम, संजू, राम सिंह, राजवीर, प्रवीण, उत्तम, दर्शनलाल, राजेश, संजीव, रोशनलाल मौजूद थे। शिव कुमार रंगीला के अह्वान पर गोहाना चलो के नारे को मजबूत किया।