{"_id":"6480e26151c9afae8c052613","slug":"people-of-12-villages-reached-the-police-station-in-protest-against-khalistani-activities-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: खालिस्तानी गतिविधियों के विरोध में थाने पहुंचे 12 गांवों के लोग, कहा- आरोपियों पर देशद्रोह केस दर्ज हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: खालिस्तानी गतिविधियों के विरोध में थाने पहुंचे 12 गांवों के लोग, कहा- आरोपियों पर देशद्रोह केस दर्ज हो
Thu, 08 Jun 2023 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, निसिंग/करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:32 AM IST
सार
पुलिस ने 10 नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मंगलवार को कतलाहेड़ी में छबील के दौरान खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और भिंडरावाला का बैनर लगाने पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
करनाल के निसिंग में खालिस्तानी गतिविधि के विरोध में पंचायत करते विभिन्न गांव के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के करनाल में कतलाहेड़ी बस अड्डे के पास मंगलवार को एक समुदाय ने शीतल जल की छबील लगाई थी। जहां खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और भिंडरावाला के बैनर लगाने पर विवाद हो गया था। इसी मामले में बुधवार को आसपास के करीब 12 गांवों के लोगों ने निसिंग के शिव मंदिर में पंचायत की। उसके बाद निसिंग थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि वे खालिस्तान समर्थित गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समया मांगा है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि बुधवार को शीतल जल की छबील के दौरान खालिस्तानी समर्थकों के बैनर लगाने पर कतलाहेड़ी के लोगों ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस घटना में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घटना के अगले दिन लोगों में गुस्सा देखने को मिला और आसपास गांवों के लोग इसके विरोध में उतर आए। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर धार्मिक नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पुलिस मौजूद रही। निसिंग थाने में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि कार्यक्रमों में अपने धर्मगुुरु का फोटो लगाया जाना चाहिए, जिसका वे सम्मान करेंगे मगर खालिस्तानी समर्थकों की तस्वीरें लगाना सहन नहीं किया जाएगा।
लोगों ने पुलिस से कहा कि माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग वाहनों में खालिस्तानी समर्थन में गीत बजाते और धारदार हथियार लेकर चलते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
राहडा गांव के रहने वाले मुकुल ने उस पर और उसकी पत्नी पर हुए हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि प्रभजोत ने यशराज नाम के व्यक्ति से तलवार लेकर वार किया। पुलिस ने इस घटना में बघेल सिंह, प्रभजोत, यशराज, गुरमान, मेजर, गुरविन्द्र, जोगा, अमृतपाल, प्रिंस, सोनू समेत 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
पंचायत में इन गांवों के लोग रहे शामिल
पंचायत में कतलाहेड़ी, दादूपुर, जुंडला, हथलाना, गोंदर, बड़ा गांव, औंगध, निसिंग, ब्रांस, अमूपुर, राहडा, सालवन आदि गांवों के करीब 200 से अधिक लोगों ने विरोध जताया। इनमे रणवीर, सरपंच प्रतिनिधि कतलाहेड़ी सुनील कादियान, संजय राणा, सुनील, यसवीर आर्य, संतोख शर्मा, मुकेश, अजय राणा, अंकुर आदि मौजूद रहे।