फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People are preparing to protest against the dumping zone, requested the nagar panchayat president for transfer

Karnal News: डंपिंग जोन के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में लोग, नप अध्यक्ष से लगाई स्थानांतरण की गुहार

Wed, 03 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
People are preparing to protest against the dumping zone, requested the nagar panchayat president for transfer
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बने डंपिंग जोन में ​लगे कूड़े के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। छावनी के 12 क्रॉस रोड पर बने कचरा डंपिंग जोन के खिलाफ अब स्थानीय लोग सक्रिय होने लगे हैं और वो जल्द ही इस समस्या से निजात को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयार कर रहे हैं ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इससे पहले उन्होंने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष स्वर्ण कौर से भी गुहार लगाई थी। स्थानीय निवासी गोपाल, मथुरा दास, निकुंज कुमार और मुकेश आदि का कहना है कि अगर डंपिंग जोन शिफ्ट न किया गया तो वो आने वाले समय में यहां पर किसी को कचरा नहीं गिराने देंगे, फिर चाहे इसके लिए उन्हें समाज सेवी संगठनों के साथ मिलकर कोर्ट में जनहित याचिका की क्यों न लगानी पड़े।



दर्जनों बार दी शिकायत

12 क्रॉस रोड के निवासी पहले ही मीट मार्केट से परेशान हैं, अब कचरा डंपिंग जोन की दुर्गंध ने उनका जीना मुहाल कर दिया है। सुबह उठते ही उन्हें गंदगी के दर्शन होते हैं और बदबू की समस्या झेलनी पड़ती है। यह समस्या पिछले चार साल से बनी हुई है। इस समस्या को लेकर दर्जनों बार नगर परिषद कार्यालय जाकर शिकायत दी गई कि इसे शहर से बाहर या फिर ऐसी जगह शिफ्ट किया जाए, जहां आबादी न हो।
विज्ञापन



हादसे का डर

डंपिंग जोन में सुबह से शाम तक जेसीबी की मशीनें चलती रहती हैं और दर्जनों ट्रॉलियों सहित अन्य वाहन यहां आवागमन करते हैं। इसी रास्ते पर स्कूल, मंदिर और अन्य संस्थान हैं, जहां बच्चे पढ़ने व अन्य लोग काम-धंधे पर जाते हैं। लेकिन सड़क पर चलने वाले इन वाहनों पर शिकंजा कसने वाला कोई नहीं है। एक तरफ नगर परिषद स्वच्छता का राग अलाप रहा है तो दूसरी तरह आबादी में डंपिंग जोन बनाकर लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो-16

कचरा डंपिंग जोन में न तो चहारदीवारी है और न ही किसी कर्मचारी की तैनाती है, यहां 24 घंटे गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नगर परिषद कार्यालय आया था ताकि मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों तक पहुंच सके, लेकिन यहां भी कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।

मुकेश कुमार।



फोटो-17

गंदगी व दुर्गंध से खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद कार्यालय में आए हैं ताकि समस्या के समाधान को लेकर कार्रवाई हो सके। इस संबंध में नगर परिषद की अध्यक्षा स्वर्ण कौर से गुहार लगाई है कि कचरा डंपिंग जोन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।



अनिरुद्ध त्रिपाठी।







यह एक गंभीर समस्या है, इससे लोगों की सेहत खराब हो रही है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि कचरा डंपिंग जोन को आबादी से दूर किया जाए। समस्या समाधान के पुरजोर प्रयास जारी हैं, उम्मीद है कि जल्द ही जगह का निर्धारण हो जाएगा।




- स्वर्ण कौर, अध्यक्षा, नप सदर, अंबाला।

अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बने डंपिंग जोन में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बने डंपिंग जोन में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बने डंपिंग जोन में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बने डंपिंग जोन में लगे कूड़े के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed