फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Payal got the title of best athlete

Karnal News: पायल को मिला श्रेष्ठ एथलीट का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Payal got the title of best athlete
- श्री गुरु तेग बहादुर जी राजकीय महाविद्यालय में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर जी राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और गोला फेंक में छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। बीए द्वितीय वर्ष की पायल श्रेष्ठ एथलीट चुनी गई। वहीं दौड़ में खुशी का दबदबा रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा ने की। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की खेलों में भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शारीरिक शास्त्र के प्रो. महावीर पहुंचे। उन्होंने कहा कि खेल-गतिविधियां शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार दिलाने में भी सहायक सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में बीए की शबनम ने बाजी मारी। जबकि सावी द्वितीय व तन्नू तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, मंजू द्वितीय, सावी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, मंजू द्वितीय, स्नेहा तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, स्नेहा द्वितीय, पायल तृतीय। लंबी कूद में तन्नू प्रथम, शबनम द्वितीय, सावी तृतीय। ऊंची कूद में पायल प्रथम, शबनम द्वितीय, मुस्कान तृतीय रही। गोला फेंक में पायल प्रथम, स्नेहा द्वितीय, शबनम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. यशपाल ने प्रतिभागियों का प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र रमन, डॉ. हंसराज, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. चरणदास, डॉ. राजीव कुमार, अमित ढांडा, निशा, आभा नरवाल, भरत लाठर, सुमित लठवाल, मनीष गर्ग और दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed