फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patients lost due to strike of NHM workers

Karnal News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से भटके मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Patients lost due to strike of NHM workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एनएचएम कर्मी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस कारण जिले के अधिकतर अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। जिला प्रधान संजीव ने कहा की एनएचएम कर्मियों के लिए हड़ताल मजबूरी बन गई है। वे पिछले छह वर्षों से आंदोलनरत हैं। इस दौरान कोई मंत्री या विधायक नहीं रहा, जिसे उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत नहीं करवाया हो, ऐसा कोई अधिकारी नहीं जिसके साथ बैठक नहीं की गई हो। ना तो किसी मंत्री और न ही किसी अधिकारी ने उनकी मुख्य मांगों पर कोई संज्ञान लिया।
उन्होंने बताया कि कोविड–19 में एनएचएम कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सरकार की ओर से एनएचएम कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज तीन साल बाद भी सातवां वेतन न केवल फाइलों की धूल फांक रहा बल्कि वित्त विभाग की ओर से सरकार के इशारे पर सेवा नियम को फ्रीज करने व वेतन को समेकित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मौके पर सुरेश नरवाल, सतीश धीमान, प्रमोद शर्मा, देविदत, सुमन, राजेश अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन




जिला महासचिव गोपाल शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दे। अन्यथा कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed