फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patients increased in civil hospital due to change in weather

Karnal News: मौसम में बदलाव से नागरिक अस्पताल में बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Patients increased in civil hospital due to change in weather
- ओपीडी में दाद-खुजली, बुखार व सांस के पहुंच रहे रोगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बारिश के बाद तेज धूप से तापमान में काफी बदलाव आया है, ऐसे में कई बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में दस्त, सर्दी, खांसी, बुखार और डायरिया व दाद-खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आमतौर पर जहां ओपीडी में 1500 से 1700 के बीच मरीज रहते थे वहीं अब ओपीडी दो हजार के पार पहुंच रही है।
जिला नागरिक अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ एवं पीएमओ डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव से वायरल बुखार, खांसी के साथ उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी और उमस का लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रदीप मान ने बताया कि गर्मी में पसीने के कारण त्वचा फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ जाती है। ऐसे में दाद, खाज-खुजली, शरीर में दाने निकलने जैसी समस्या पैदा हो जाती है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में दवाओं की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसकी ओपीडी तीन-चार दिनों से 300 के पार जा रही है। जहां पहले ओपीडी 150 से 170 के बीच में रहती थी। उन्होंने बताया कि शरीर को अच्छी तरह तौलिए से सुखाकर ही कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा इन दोनों जगह पर किसी भी तरह का तेल न लगाएं। इससे दाद-खुजली खत्म होने के बजाय बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंगल इंफेक्शन के लक्षण

डाॅ. प्रदीप मान ने बताया कि त्वचा पर रैशेज होना, पपड़ी आना या खाल निकलना, दरार आना, लाल होना, दाने निकलना, सफेद पाउडर की तरह पदार्थ आना, नाखून का रंग उड़ना, मोटे होना या टूटना, नाखून के नीचे पनीर जैसा पदार्थ बनना या नाखून चाक जैसा हो जाना और बिखर जाना, कानों में खुजली, कान के परदे का ऑपरेशन, कान में दर्द, कान बहना, सुनने में कठिनाई, स्वाद का न आना या मुंह या गले में सफेद धब्बे होना, त्वचा के नीचे एक दर्द रहित गांठ, योनि से दुर्गंधयुक्त स्राव, खांसना, बुखार, छाती व मांसपेशियों में दर्द।


ऐसे करें बचाव
सूती व हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, अधिक पसीना आने पर कपड़े बदल लें। पाउडर का इस्तेमाल करें। प्रतिदिन तीन से चार लीटर पानी पीएं। मौसमी फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें। तेज धूप में बाहर निकलने से बचाव करें, नहाते समय शरीर को ज्यादा न रगड़ें व ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से बचें। अगर कोई दाद, खाज, खुजली या अन्य कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed