फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patch work started in Mughal Canal

मुगल कैनाल में शुरू हुआ पैच वर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Patch work started in Mughal Canal
करनाल। मुगल कैनाल बाजार के दुकानदारों को अब जल्द टूटी सड़कों और जाम से राहत मिल सकेगी। अमर उजाला में टूटी सड़कों का मुद्दा प्रकाशित होने बाद सात फरवरी को निवर्तमान उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने क्षेत्र का दौरा कर दुकानदारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की थी और समस्या का समाधान करने के निर्देश भी अफसरों को दिए थे। उनके तबादले के बाद उपायुक्त अनीश यादव ने सड़क सुरक्षा समिति की पहली बैठक में मुगल कैनाल के मुद्दे पर संज्ञान लेते अधिकारियों को इसका स्थायी समाधान निकाल कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस पर प्रशासन की ओर से अब कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मुगल कैनाल बाजार की समस्याओं को अमर उजाला ने प्रकाशित किया तो निवर्तमान उपायुक्त निशांत कुमार मुगल कैनाल बाजार पहुंचे थे। यहां दुकानदारों ने मुगल कैनाल बाजार की दुकानों के पीछे कूड़े के डंपिग एरिया को पार्क या पार्किंग में विकसित करने, सड़कों पर बहने वाले पानी की उचित व्यवस्था करने, बाजार में लगने वाले जाम का स्थायी समाधान निकालने से संबंधित कई समस्याएं उपायुक्त को बताई थी। अब उपायुक्त अनीश यादव ने मुगल कैनाल में काम की शुरूआत करा दी है। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने बताया चार से पांच दिन के अंदर पैच वर्क का काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुगल कैनाल बाजार में और भी काम होगे पूरे ...
डिवाइडर बनाकर होगी पार्किग की व्यवस्था के साथ साथ सड़क पर बहने वाले पानी के स्थायी समाधान के लिए सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा उपायुक्त अनीश यादव को अवगत कराया है। जिस पर जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed