फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passion to join armed forces, six times number of students gathered for air wing seats

Karnal News: सैन्य बलों में जाने का जज्बा, एयरविंग की सीटों से छह गुना विद्यार्थी जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Passion to join armed forces, six times number of students gathered for air wing seats
- राजकीय पीजी कॉलेज के मैदान में एनसीसी एयरविंग की 25 सीटों के लिए हुआ शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार, 150 विद्यार्थी मैदान में पहुंचे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। देश सेवा के लिए सैन्य बलों में जाने का जज्बा कर्ण नगरी के जवानों में बढ़ रहा है। जिसकी एक झलक वीरवार को राजकीय पीजी कॉलेज के मैदान में देखने को मिली। जहां एनसीसी एयरविंग में दाखिले के लिए हुए शारीरिक परीक्षण में सीटों से छह गुना ज्यादा युवा जुट गए। कॉलेज के प्रथम वर्ष के इन छात्रों का उत्साह देख अधिकारी भी गदगद हुए, वहीं विद्यार्थियों ने चयन के लिए शारीरिक परीक्षण में जमकर पसीना बहाया।

पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में एनसीसी एयर विंग फ्लाइट ए की 25 सीटें हैं। जिन पर दाखिले के लिए 153 विद्यार्थियों ने परीक्षण में हिस्सा लिया। शारीरिक परीक्षण, पब्लिक स्पीकिंग के बाद नंबर-2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल ने बताया कि देश सेवा का जज्बा लिए एनसीसी एयर विंग का सदस्य बनने के लिए विद्यार्थी को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए इसीलिए फिजिकल स्ट्रेंथ टेस्ट को सफलतापूर्वक पास करना जरूरी है और यह मूल्यांकन दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बजाय विद्यार्थियों की शारीरिक सहनशक्ति और ताकत का मूल्यांकन करने के लिए बनाया गया है। परीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कई दौर की परीक्षा से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


10 सीटों के लिए 67 लड़कियां मैदान में पहुंचीं
एनसीसी एयरविंग के लिए लड़कियों में लड़कों से ज्यादा जोश दिखाई दिया। कुल 25 में से 10 सीट लड़कियों के लिए है। इसके लिए 67 लड़कियों ने परीक्षण में हिस्सा लिया। जबकि 15 लड़कों की सीट के लिए 86 लड़के मैदान में पहुंचे। लड़कियों ने भी परीक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश दुग्गल ने विद्यार्थियों को एनसीसी एयर विंग के सी सर्टिफिकेट के विभिन्न क्षेत्रों सरकारी, गैर-सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक, रक्षा, सेना अग्निवीर भर्ती और भारतीय सेवा/वायु सेना में मिलने वाले डायरेक्ट कमीशन के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही एनसीसी एयर विंग के माध्यम से मिलने वाले मौकों, कैम्प व ट्रेनिंग, आदर्श नागरिक बनने इतियादी से भरपूर अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़, पुशअप और पुलअप में दिखाया जोर
शारीरिक परीक्षण के दौरान फिजिकल परीक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी को 400 मीटर दौड़, 20 पुश अप, 10 पुल अप और कुछ अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। अंतिम क्षण तक जो विद्यार्थी इन गतिविधियों में टिक पाए उनका ही चयन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा त्यागी ने एनसीसी से जुड़ने आये नए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी समझने व देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों का साक्षात्कार एनसीसी एयर विंग यूनिट से आए चयन बोर्ड अधिकारियों ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed