फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passengers will be made aware to avoid crime on trains and stations

Karnal News: ट्रेनों व स्टेशनों पर अपराध से बचने के लिए यात्रियों को करेंगे जागरूक

Mon, 25 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 25 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Passengers will be made aware to avoid crime on trains and stations
स्पीकर व माइक लेकर लोगों को जागरूक करते सुरक्षाकर्मी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। त्योहारों में भीड़ के दौरान लोगों का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे यात्रियों को जागरूक करेगा। इस दौरान यात्रियों को सुगम व सुरक्षित सफर के तरीके बताए जाएंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें यात्रियों को सफर के दौरान अपनाए जाने वाले ताैर तरीकों के बारे में बताया जाएगा।
ट्रेनों व स्टेशन पर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए भी लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाएगा। बता दें कि एक महीने बाद त्योहार शुरू हो जाएंगे। त्योहारों के दौरान ट्रेनों व स्टेशनों पर में भीड़ काफी बढ़ जाती है। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती है। वहीं, भीड़ के चलते आपराधिक घटनाएं भी बढ़ जाती है। इन सभी संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत स्टेशन पर यात्रियों व अन्य लोगों को सुरक्षित सफर के लिए करने वाले कार्यों के बारे में राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल जानकारी देगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य भीड़ के दौरान होने वाली चोरी, स्नेचिंग, छेड़छाड़, जहरखुरान इत्यादि वारदातों पर अंकुश लगाना है। वहीं, यात्रियों को सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी स्टेशन के आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी ने बताया कि उनका पहले से ही उनका जागरूकता अभियान चल रहा है। परंतु त्योहार को देखते हुए अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि त्योहार के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई गई है।

इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमें बनाकर काम किया जाएगा। लोगों को संदिग्ध व्यक्ति या सामान दिखने पर सुरक्षा एजेंसियों व रेलवे अधिकारियों को सरलता से सूचित करने के बारे में बताया जाएगा। अभियान में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रेन के वेंडर, पैंट्रीकार कर्मचारी, स्टेशन वेंडर व हॉकर को भी शामिल किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed