फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passengers travelling from Delhi to Ambala spent the day shivering at the station.

Karnal News: दिल्ली से अंबाला जाने वाली यात्रियों का ठिठुरते हुए स्टेशन पर बीता दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Passengers travelling from Delhi to Ambala spent the day shivering at the station.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बदलते मौसम के साथ गिरते कोहरे ने रेलवे परिचालन पर गहरा प्रभाव डाला है। एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा लेट दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेन हो रही हैं। शुक्रवार को अंबाला जाने वाले कई यात्रियों को लगभग पूरा दिन ठिठुरते हुए स्टेशन पर इंतजार करते हुए बिताना पड़ा। ट्रेनें 12 घंटे से अधिक की देरी तक से स्टेशन पहुंचीं।
करनाल रेलवे स्टेशन से रोजाना आवागमन करने वाली करीब 60 ट्रेनों में बुधवार को 31 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इनमें दिल्ली से अंबाला रूट पर सबसे ज्यादा लेट आने वाली 13 ट्रेनें शामिल हैं। अंबाला से दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस करीब साढ़े 12 घंटे की देरी से शाम को 6:10 बजे करनाल आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से शाम को 4:14 बजे करनाल आई। आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पौने सात घंटे की देरी से दोपहर को 12 बजे पहुंची। मालवा साढ़े चार घंटे की देरी से सुबह 10:30 बजे आई। गीता जयंती करीब चार घंटे की देरी से दोपहर में 2:50 बजे पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से शाम को 5:11 बजे पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से दोपहर को 1:17 बजे पहुंची। जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर को 12:50 बजे पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर को 12:05 बजे आई। अमृतसर इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से शाम को 4:54 बजे आई। फाजिल्का सवा घंटे की देरी से शाम को 4:15 बजे आई। जम्मू मेल एक घंटे की देरी से शाम को 11:13 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12:38 बजे पहुंची। इनके अलावा शान ए पंजाब, पठानकोट एक्सप्रेस, एकता एक्सप्रेस भी आधे आधे घंटे की देरी से आवागमन कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से दिल्ली रूट

अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में दिल्ली सुपरफास्ट पौने तीन घंटे की देरी से शाम को 5:32 बजे पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से शाम को 4:41 बजे पहुंची। आगरा कैंट सवा घंटे की देरी से सुबह 6:13 बजे पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 11:32 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा घंटे की देरी से दोपहर 2:37 बजे आई। झेलम, कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल, कुरुक्षेत्र-हजरत निज्जामुद्दीन, आगरा कैंट, संभलपुर, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, मुंबई सीएसएमटी, मालवा सुपरफास्ट, शान ए पंजाब आधे-आधे घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed