फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pandal prepared with German hangar technology for Shah's rally

Karnal News: शाह की रैली के लिए जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Pandal prepared with German hangar technology for Shah's rally
- दशहरा मैदान में आज गृह मंत्री अमित शाह भरेंगे हुंकार, पंडाल में लगाई 40 हजार कुर्सियां
विज्ञापन


- तीन जिलों की पुलिस फोर्स रहेगी तैनात, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम, जांच के बाद मिलेगा प्रवेश



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। जर्मन हैंगर तकनीक से दशहरा मैदान में पंडाल तैयार किया गया है। जहां से गृह मंत्री जनता को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से मंच व कुर्सियों के बीच करीब 60 फीट की जगह खाली रहेगी और 40 फीट का डी बनाया जाएगा। तीन जिलों की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

पंडाल में 40 हजार कुर्सियां दर्शकों के बैठने के लिए बिछाई गई हैं। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, पंडाल को 10 जोन में बांटा गया है। करनाल लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके जोन आवंटित रहेंगे।
विज्ञापन


करनाल सीट से लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मैदान में हैं। जबकि करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सीएम नायब सैनी प्रत्याशी हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से जीत के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। रैली स्थल के अलावा आसपास के इलाके की भी मैपिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 मीटर दूर बना हेलीपैड
रैली स्थल पर हेलीपैड की व्यवस्था रहेगी। जोकि पंडाल से करीब 300 मीटर दूर होगा। यहीं पर गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। सुबह नौ बजे से पंडाल में प्रवेश शुरू हो जाएगा। सुबह करीब 10.30 बजे पंडाल में आएंगे और साढ़े 12 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। जर्मन हैंगर टेंट इतना मजबूत होता है कि आंधी-तूफान का भी इस पर असर नहीं पड़ता है। बारिश होने पर भी इस पंडाल में पानी की एक बूंद नहीं गिरेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए पुलिस सतर्क है। करनाल रेंज आईजी सतेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में तीनों जिलों के एसपी, डीएसपी सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के कई घेरे बनाए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार शाम पुलिस फोर्स ने रिहर्सल भी की। इस दौरान आईजी सतेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

प्रभारी ने लिया तैयारियों का जायजा
सेक्टर-4 स्थित दशहरा ग्राउंड में रैली को लेकर करनाल लोकसभा संयोजक एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व बृज गुप्ता ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर करनाल की जनता में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed