फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panchayat formed unanimously in Dabri village

डबरी गांव में सर्वसम्मति से बनी पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Panchayat formed unanimously in Dabri village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। चिड़ाव खंड के डबरी गांव में सरपंच पद पर तीसरी बार सर्वसम्मति बन गई है। चुनाव निशान मिलने की प्रक्रिया से कुछ देर पहले ग्रामीण एक दूसरे को अपने समर्थन में नामांकन उठाने के लिए मनाने में सफल रहे। डबरी गांव के सरपंच की सीट बीसीए के लिए आरक्षित है। जिसमें पांच ग्रामीणों ने सरपंच पद के लिए उम्मीदवारी की थी लेकिन सर्वसम्मति बनने के बाद सुरेश कुमार को छोड़कर अन्य सभी ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
सर्व सम्मति बनाने की कई दिनों से चल रही कवायद को सफलता मिल गई। अब यहां सरपंच पद पर सुरेश कुमार का निर्वाचन तय माना जा रहा है। सभी आठ पंचों को भी निर्विरोध चुन लिया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्राम पंचायत में सात वार्डो में बंटे गांव की आबादी करीब 1500 है। जिनमें 1044 मतदाता है।
विज्ञापन

हरियाणा में (1952) पंचायती राज एक्ट बनने के बाद अब से करीब 40 वर्ष पहले जब तीन वर्ष के लिए पंचायती सरपंच चुनाव होता था। उस समय ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सेवाराम को लगातार दो बार सरपंच बनाया। जब ग्रामीणों ने उन्हें तीसरी बार सर्वसम्मति से सरपंच बनाने की पहल की तब सेवा राम ने कहा कि मेरी जगह आप किसी और नौजवान साथी को मौका दो, तो ग्रामीणों ने उनके मतानुसार अर्जुन सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच बनाया। जो कि लगातार दो बार सरपंच रहे। उसके पश्चात चुनाव होते गए और चुनाव के दौरान सरपंच बनते गए। उसी प्रक्त्रिस्या को दोबारा से दोहराते हुए ग्रामीणों ने सुरेश कुमार को सर्वसम्मति से अपना सरपंच बना लिया गया। इन्हीं के साथ आठ पंचों को भी सर्वसम्मति से चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गांवों में भाईचारे के बढ़ावे को लेकर सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायत को 11 लाख की राशि देने की घोषणा कर रखी है। जिसे गांव के विकास कार्यों पर खर्च कर सकेंगे। वहीं सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने पर उसे पांच लाख व पंच का चुनाव सर्वसम्मति से होने पर उसे 50 हजार की राशि दी जाएगी। सरकार की इस घोषण का लाभ डबरी की पंचायत को मिलेगा। जबकि पंच पद पर सर्वसम्मति का लाभ खंड के लगभग सभी गांवों को मिलना संभव है।
डबरी ग्राम पंचायत में सभी आठ वार्डों से पंचों का भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जिसमें वार्ड एक में इंदरजीत सिंह, वार्ड दो से गगनदीप कौर, वार्ड तीन सोनू, वार्ड चार से सुमन रानी, वार्ड पांच से रवि कुमार, वार्ड छह से कविता रानी, वार्ड सात से लवप्रीत सिंह और वार्ड आठ से कमलजीत कौर को सर्वसम्मति से पंच चुना गया।

क्या बोले सरपंच
निर्विरोध चुने गए सुरेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत डबरी के ग्रामीणों के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करूंगा। गांव में सहमति होने से भाईचारा बना रहता है। गांव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। सरकार की घोषणा के अनुसार 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि आएगी, उससे ग्राम पंचायत के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed