फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Painter died in accident

Karnal News: हादसे में पेंटर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Painter died in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-छह चौक पर सुबह चार बजे बाइक सवार को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर निवासी राम कलेश ने बताया कि उसका बेटा करण पेंट करने का काम करता था। वह सुबह 4 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था। जब सेक्टर-छह चौक पर उसका बेटा पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल करा दिया। जब उसके बेटे की पत्नी ने उसके बेटे के पास फोन किया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाकर हादसे के बारे में जानकारी दी। वह तुरंत अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने उसके बेटे को रेफर कर दिया। पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जाने लगे तो रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके बेटे की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed