फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy worth Rs 2.31 crore found missing at Indri mill

Karnal News: इंद्री की मिल में कम मिला 2.31 करोड़ रुपये का धान

Wed, 19 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 19 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Paddy worth Rs 2.31 crore found missing at Indri mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। धान घोटाले का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब इंद्री में नन्हेड़ा रोड पर स्थित एएस राइस मिल में सरकारी धान में बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। 2.31 करोड़ रुपये के गबन का अंदेशा है। भौतिक सत्यापन के दौरान यह खुलासा हुआ।
मिल में सरकार द्वारा अलॉट किए गए धान में से 976.575 एमटी धान कम पाया गया, जिस धान की सरकारी रेट के हिसाब से कीमत दो करोड़ 31 लाख 35 हजार 62 रुपये है। मामले में हरियाणा राज्य भंडारण निगम की जिला प्रबंधक रेशू दहिया की शिकायत पर इंद्री थाने में मिल के दोनों पार्टनर संचालकों अशोक कुमार और संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिले में धान घोटाले में यह छठी एफआईआर है।
विज्ञापन

सोमवार को असंध एसडीएम राहुल के नेतृत्व में निरीक्षण टीम ने इंद्री के एएस राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया था। स्टॉक और तैयार चावल के रिकॉर्ड की जांच की गई। अलॉट किए गए 3723.375 मीट्रिक टन धान में से 976.575 मीट्रिक टन कम मिला। मिल मालिकों ने 593.9 मीट्रिक टन चावल को दिखाया लेकिन जांच में सामने आया कि यह सरकारी धान से तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

593.9 मीट्रिक टन चावल जांच में पुराना निकला

मिल को 2025-26 के लिए कुल 3723.375 मीट्रिक टन सरकारी धान अलॉट किया गया था। मिल प्रबंधन ने 593.9 मीट्रिक टन चावल मिल्ड दिखाया था। निरीक्षण टीम ने इस चावल की पुष्टि के लिए एफसीआई के प्रबंधक प्रदीप और गौरव से एमआईएम टेस्ट किया। इसमें यह साबित नहीं हो पाया कि यह चावल सरकारी धान की कुटाई का है। चावल पुराना व संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि मिल मालिकों ने यह धान बाहरी राज्यों से कम कीमत पर मंगवाकर लगाया हुआ है।

--------

कटिंग और ओवरराइटिंग से गड़बडी का अंदेशा

सत्यापन के दौरान स्टॉक का गलत मिलान, ओवरराइटिंग और अधूरे दस्तावेज सहित अन्य कई कमियां मिली हैं। आरोपी मिल प्रबंधन टीम के समक्ष अपना आवश्यक रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। भंडारण निगम की टीम का मानना है कि मिल में बड़े स्तर पर सरकारी धान की हेराफेरी हुई है। मिल प्रबंधन टीम के समक्ष चोकर बिक्री की रसीद, चोकर के निकासी से संबंधित बिल की रसीद, भूसे की अतिरिक्त ब्रिकी की रसीद, मिल में पाई गई मक्का की बोरियों की रसीद पेश नहीं कर पाया।


-------

हरियाणा राज्य भंडारण निगम की जिला प्रबंधक रेशू दहिया की शिकायत पर एएस मिल पार्टनर संचालक अशोक कुमार वासी चोरा गांव और संजय कुमार निवासी निरंकारी काॅलोनी इंद्री के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन का केस दर्ज किया है। जांच में सामने आए तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और रिकॉर्ड कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विपिन कुमार, प्रभारी, इंद्री थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed