फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy soaked in grain market due to rain, farmers worried

Karnal News: बारिश से अनाज मंडी में भीगा धान, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Paddy soaked in grain market due to rain, farmers worried
इंद्री। धान की सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। कस्बे में मंगलवार दोपहर के बाद हुई तेज बारिश से किसानों की मंडी में रखी फसल भीग गई और धान की कई ढेरियों के चारों तरफ पानी जमा हो गया। आनन-फानन में किसानों ने तिरपाल से अपनी फसलों को ढका।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी में उठान के इंतजार में रखीं धान की बोरियां भी बारिश से भीग गई। इस दौरान मंडी में मौजूद किसानों ने कहा कि खरीद के बाद यदि समय पर धान का उठान कर लिया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि बारिश में भीगने के कारण दाना काला पड़ने से चावल की क्वालिटी खराब हो जाएगी। किसानों ने कहा कि मंडी में धान की बेकद्री हो रही है। सरकार को मंडी में आई फसल की तुरंत सरकारी खरीद करवाकर इसका उठान करवाना चाहिए। इस मामले में इंद्री मार्केट कमेटी के सचिव जसबीर सिंह ने कहा कि इंद्री और बयाना मंडी में कार्यरत सभी कमीशन एजेंटों को हिदायत दी गई है। उन्हें कहा गया है कि खराब मौसम को देखते हुए अपनी दुकान पर पड़ी धान की ढेरियों और बोरियों को बारिश में भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपालों और पॉलिथीन कवर रखें। लकड़ी की क्रेटों का भी इंतजाम करें। बारिश शुरू होने से पहले अपने श्रमिकों से धान की सभी ढेरियां और बोरियां को ढकवाना सुनिश्चित करें। जसबीर सिंह ने दावा किया कि इंद्री में अनाज मंडी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी ढेरियां को बारिश से पहले ढकवा दिया गया था। बारिश से किसी भी किसान की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed