फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy scam: SIT probing role of senior officials

धान घोटाला : बड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच में जुटी एसआईटी

Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Paddy scam: SIT probing role of senior officials
करनाल।
विज्ञापन

जिले में हुए करीब 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में दूसरी एसआईटी की ओर से पांच अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद कई मिलर और बड़े आढ़ती भूमिगत हैं। एसआईटी निरीक्षकों की गिरफ्तारी के बाद अब बड़े अधिकारियों तक पहुंच सकती है। एसआईटी की जांच में आमने आया है कि गिरफ्तार किए गए निरीक्षकों ने अपने विभाग में रुपये देकर धान खरीद में अपनी ड्यूटी लगवाई थी। इस एंगल पर जांच चल रही है। अगर ऐसा पाया जाता है तो घोटाले में बड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी होना तय है।
घोटाले में शामिल आढ़तियों, मिलर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है लेकिन सभी भूमिगत हैं। धान सीजन में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले कई लोगों ने अभी तक बिल भी क्लेम नहीं किए हैं। धान घोटाला किसी एक विभाग के या किसी एक अधिकारी की संलिप्तता से नहीं हो सकता। इसमें मार्केट कमेटी, खरीद एजेंसी, मिलर, आढ़ती, ट्रांसपोर्टर सहित अन्य शामिल होते हैं। सभी जब एकसाथ मिल जाते हैं तो भ्रष्टाचार होता है।
विज्ञापन

मामले में एएसपी कांची सिंघल के नेतृत्व में बनाई एसआईटी ने छह फरवरी को वेयर हाउस के सहायक तकनीशियन प्रदीप, हैफेड के असंध प्रबंधक प्रमोद, निसिंग प्रबंधक दर्शन सिंह, खाद्य आपूर्ति के तरावड़ी मंडी के निरीक्षक देवेंद्र और इंद्री मंडी के निरीक्षक रणधीर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस की आरोपियों से धान घोटाले के बारे में अहम जानकारी मिली है। उसी जानकारी के आधार पर धान घोटाले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। धान सीजन से जुड़े विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एसआईटी कर चुकी सात को गिरफ्तार

नवंबर माह में करनाल की नई अनाज मंडी में हुए फर्जी गेटपास मामले में एसआईटी मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली और दो कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुश व अंकित को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे 5.25 लाख रुपये की बरामदगी हुई थी। फिर नरेश गर्ग नामक आढ़ती को पकड़ा था। जबकि जनवरी में आढ़ती एवं मिलर देवेंद्र को गिरफ्तार करके दो लाख रुपये की बरामदगी हुई थी। वहीं वीरवार को पुलिस ने मामले में दो आढ़तियों महावीर और सुरेंद्र की गिरफ्तारी की थी। दोनों से 1.30 लाख रुपये की बरामदगी हुई थी। इस प्रकार 20 करोड़ रुपये के धान घोटाले में पुलिस ने 8.55 लाख रुपये की बरामदगी की है।

--
घोटाले में गिरफ्तार हो चुके 14 आरोपी

धान घोटाले में अभी तक कुल 14 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें हैफेड खाद्य आपूर्ति विभाग व वेयर हाउस के पांच अधिकारी सहित एक मंडी सुपरवाईजर, दो कंप्यूटर ऑपरेटर, चार आढ़ती व दो मिलर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed