फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   PACS workers raised their voice

Karnal News: पैक्स कर्मियों ने बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
PACS workers raised their voice
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्राथमिक कृषि को-ओपरेटिव सोसाइटी कर्मचारी संघ (पैक्स) की राज्य कमेटी की एक बैठक सोमवार को दि करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर स्थित धरना स्थल पर की गई। धरने के नौ दिनों की समीक्षा करते हुए महाप्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे जीएम पर मनमानी करार दिया गया। तय किया गया कि 13 दिसंबर को पूरे हरियाणा के पैक्स कर्मचारी करनाल आएंगे। इस दिन जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
सोमवार को पैक्स कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह की अध्यक्षता व जिला सचिव ऋषिपाल के संचालन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। इसके बाद यहीं पर राज्य कमेटी की बैठक शुरू हुई। इसमें जिला प्रधान ने अब तक धरने की गतिविधियां बताई और कहा कि महाप्रबंधक ने पैक्स कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। वेतन बढ़ाने की बजाए वेतन कम कर दिया। इस संबंध में जो आदेश हाईकोर्ट ने जारी किए उसकी भी जीएम ने अवहेलना की है। महाप्रबंधक ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए नहीं बुलाया। इसके बाद प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा ने कहा कि महाप्रबंधक की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो समस्याएं हैं उनका हल बातचीत के जरिए किया जाए।
विज्ञापन

पैक्स कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सोमवार को भी हरियाणा में सात जिलों के यूनियन पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। कई अन्य विभागों के कर्मचारी पैक्स कर्मचारियों के संघर्ष में उनके समर्थन में पहुंचे। इस मौके पर पूर्व राज्य प्रधान कुलदीप राणा, यमुनानगर प्रधान पवन श्योराण, अंबाला प्रधान निशान सिंह, पानीपत प्रधान विजेंद्र छोक्कर, कैथल प्रधान फूलाराम, कुरुक्षेत्र प्रधान अशोक मेहता, सोनीपत प्रधान जसविंद्र सिंह, रोहतक प्रधान सुनील डांगी, जींद प्रधान राजेश, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुशील गुर्जर, सेवा राम, ओमप्रकाश सिहमार, ओपी माटा आदि जिले की सभी ब्लाकों से पदाधिकारी व कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed