फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Outsourced employees raised their voice

Karnal News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees raised their voice
- अब नियमित करने की मांग पर अड़े, लघु सचिवालय के बाहर राज्य स्तरीय धरना जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। आउटसोर्स पार्ट-दो कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े कर्मचारी लघु सचिवालय के सामने धरने पर डटे हैं। प्रधान रामरतन ने बताया कि मुख्यमंत्री और अधिकारियों में चार बार वार्ता हो चुकी है जिसमें कोई सहमति नहीं बन पाई। सरकार पार्ट-दो कर्मचारियों को विधानसभा में एक्ट लाकर पक्का करने की योजना बना रही है, जबकि सोसाइटी पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रही है।
ऑउटसोर्स पार्ट-दो सोसाइटी के प्रवक्ता संजय मुंडे ने कहा कि तमाम सार्वजनिक विभागों स्वास्थ्य, आईटीआई, हायर एजुकेशन, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, फूड एंड ड्रग, बिजली, पशुपालन, रोडवेज, रेवेन्यू, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, ईएसआई, हेल्थ केयर में लगभग तीन व 15 वर्षों से कार्यरत आउटसोर्स पार्ट-दो कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारी की मुख्य मांग उनके रोजगार को नियमित करने की मांग प्रमुख तौर पर उठाई जा रही है।
विज्ञापन

पार्ट दो कर्मचारी संवैधानिक तरीके से पक्का होने के हकदार है। हाई कोर्ट ने भी कहा है की सरकार पार्ट दो के लिए नियमितीकरण के बारे में सोचें, परंतु हरियाणा सरकार सुन नहीं रही। पार्ट दो कर्मचारियों ने एलान किया है कि जब तक सरकार पॉलिसी बनाकर पक्का नहीं करती धरने प्रदर्शनों का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता संजय मुंडे ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को सड़कों पर बैठने को मजबूर कर दिया है। सरकार कर्मचारियों को उनके हक नहीं देना चाहती, जबकि कर्मचारी ईमानदारी से अपनी डयूटी निभा रहे हैं। मौके पर अमित ढिल्लों, योगेश चन्द्र शर्मा, दर्शन हुड्डा, संदीप देसवाल, रवि शर्मा, अनिता, विकास मलिक, जितेंद्र, अश्विनी मलिक, सुदीप व रमेश पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed