फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   outer state wheat purchase is baned

यूपी समेत किसी अन्य राज्य का गेहूं हरियाणा में नहीं खरीदा जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
outer state wheat purchase is baned
जिला प्रशासन ने हरियाणा की सीमा में उत्तर प्रदेश समेत किसी भी अन्य राज्य का गेहूं खरीदने पर रोक लगा दी है। वीरवार को उन किसानों का गेहूं भी राज्य की सीमा पर रोक दिया गया है, दो किसान तो हरियाणा के ही हैं लेकिन उनकी जमीन उत्तर प्रदेश में होने के कारण वहां कटाई के बाद वह गेहूं लेकर हरियाणा के करनाल जिले में आ रहे थे। जिससे उन किसानों के सामने दिक्कत आ गई है। कई किसान बार्डर पर गेहूं लेकर खड़े हैं, जिन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में गेहूं कटाई के साथ-साथ गेहूं की खरीद भी शुरू हो चुकी है। कई किसान गेहूं लेकर हरियाणा की सीमा में भी आने लगे हैं, हालांकि हरियाणा में गेहूं की खरीद 20 अप्रैल से शुरू होगी। लेकिन ऐसे कई किसान हैं, जो रहते तो हरियाणा में हैं, लेकिन उनकी जमीन उत्तर प्रदेश में है। यमुना के कटान के कारण करनाल जिले के भी शेरगढ़ आदि करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के कई किसानों की जमीन उत्तर प्रदेश की सीमा में चली गई। ऐसे किसानों को जिला प्रशासन करनाल ने उत्तर प्रदेश जाकर गेहूं कटाई करने की इजाजत तो दे दी थी लेकिन वीरवार को कई किसान गहाई के बाद वाहनों में अपना गेहूं भरकर हरियाणा में प्रवेश कर रह रहे थे तो उन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया। क्योंकि करनाल के उपायुक्त निशांत कुमार यादव का आदेश है कि करनाल जिले में किसी दूसरे राज्य का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इस बारे में डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि पहले करनाल (हरियाणा राज्य) के किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। जो किसान हरियाणा राज्य के हैं और उनकी जमीन उत्तर प्रदेश या किसी अन्य राज्य में हैं पहले उनका चिन्हांकन कराकर सूचीबद्ध किया जाएगा। उसके बाद उन किसानों को एक तिथि बताई जाएगी, उसी तिथि पर ऐसे किसानों को अपना गेहूं हरियाणा राज्य की सीमा पर लाकर बेचने की इजाजत दी जा सकेगी।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों को मिल सकती है काम करने की छूट
-उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिले के लोगों को राहतभरी खबर देते कहा है कि यदि कोरोना संक्रमण नहीं बढ़ा और स्थिति संतोषजनक रही तो ग्रामीण इलाकों में 20 अप्रैल के बाद कुछ इंडस्ट्रीज को चलाने की अनुमति दी जा सकती है। जिससे वहां पर सोशल डिस्टेंटिंग के साथ काम शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं को मिल सकती है खाद्यान्न वितरण की इजाजत
-लॉकडाउन में पिछले दिनों से सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी गरीबों को खाद्यान्न आदि बांटने पर रोक लगा दी गई थी, क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जा रहा था कि खाद्यान्न वितरण के दौरान सोशल डिस्टेसिंग की चेन टूट रही थी। लेकिन कोरोना केसों की स्थिति संतोषजनक रही तो 20 अप्रैल के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत के साथ सामाजिक संस्थाओं को खाद्यान्न वितरण की इजाजत दी जा सकती है लेकिन उन्हें क्षेत्र आवंटित किया जाएगा। कोई भी संस्था अपनी मर्जी से कहीं भी खाद्यान्न वितरण नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed