फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Out of 46 establishments that generate large amounts of waste, 29 have not even registered.

Karnal News: अधिक कचरे वाले 46 संस्थान 29 ने पंजीकरण ही नहीं कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Out of 46 establishments that generate large amounts of waste, 29 have not even registered.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में रोजाना भारी मात्रा में कचरा पैदा करने वाले संस्थानों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी है। निगम क्षेत्र में चिह्नित 46 थोक कचरा उत्पादक संस्थानों की पहचान की है। इनमें से 29 का कहीं भी पंजीकरण नहीं है।
निगम की ओर से बल्क वेस्ट जनरेटर्स की पहचान कर उनके पंजीकरण की प्रक्रिया चलाई जा रही है। अब तक केवल 17 संस्थानों ने ही पंजीकरण कराया है। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार, 20 हजार वर्ग मीटर या इससे अधिक निर्मित क्षेत्रफल वाले भवनों को बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रतिदिन 40 हजार लीटर या इससे अधिक पानी का उपभोग करने वाले और रोजाना 100 किलोग्राम या इससे अधिक ठोस कचरा पैदा करने वाले संस्थानों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पोर्टल swm.cpcb.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। इस श्रेणी में पात्र होटल, अस्पताल, शिक्षण संस्थान, औद्योगिक इकाइयां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed