{"_id":"62db14c087bedd7ebc4dd6cd","slug":"opportunity-to-show-talent-in-research-field-entrance-exam-will-be-held-karnal-news-knl1155129100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसंधान क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका, होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसंधान क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने का मौका, होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के शैक्षणिक सत्र 2022-23 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) इस परीक्षा का आयोजन करेगी। एनटीए ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रवेश परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन वेबसाइट (एचटीटी://आईसीएआर.एनटीए.एनआईसी.आईएन) पर आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद एनटीए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा। जिसमें अंग्रेजी और हिंदी में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। एमएससी व पीएचडी के लिए 120 मिनट तथा बीटेक के लिए 150 मिनट परीक्षा का समय होगा। ऑल इंडिया एंट्रेंस एक्जामिनेशन फॉर एडमीशन (एआईईईए) यूजी (बैचलर डिग्री), पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर डिग्री) व एआईसीई जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलो) या एसआरएफ (सीनियर रिसर्च फेलो) एवं दर्शन शास्त्र में डॉक्टरेट (पीएचडी) करने वालों के लिए है।
करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय (एनडीआरआई) में एनटीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर विभिन्न कोर्स में प्रवेश पाया जा सकेगा। एनडीआरआई में बीटेक डेयरी टेक्नालॉजी (4 वर्षीय कोर्स) की 40 सीट हैं। मास्टर्स डिग्री के तहत 15 विषयों के लिए 152 सीट हैं। पीएचडी के लिए भी 15 विषय और 127 सीटें हैं। वैज्ञानिक बनने, इष्टतम दूध उत्पादन का प्रबंधन करने और डेयरी इकाइयों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संस्थान में शिक्षा का यह सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
एनडीआरआई के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अजय कुमार डांग ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डेयरी, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में पूरे देश में कृषि में अनुसंधान और शिक्षा के समन्वय, मार्गदर्शन और प्रबंधन के लिए शीर्ष निकाय है। भारत के आईसीएआर-एयू सिस्टम में 74 कृषि विश्वविद्यालय हैं, जिनमें 63 राज्य कृषि, पशु चिकित्सा, बागवानी और मत्स्यपालन विश्वविद्यालय (एसएयू), चार आईसीएआर-डीयू शामिल हैं। आईएआरआई, आईवीआरआई, एनडीआरआई और सीआईएफई, तीन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (सीएयू इंफाल, डॉ. आरपीसीएयू, पूसा और आरएलबी सीएयू झांसी), चार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) जिनमें कृषि संकाय (बीएचयू, एएमयू, विश्व भारती और नागालैंड विश्वविद्यालय) है। भारत की राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार प्रणाली (एनएआरईईएस) दुनिया की सबसे बड़ी कृषि अनुसंधान प्रणालियों में से एक है। जो यूजी स्तर पर 28000 से अधिक छात्रों और पीजी व डाक्टरेट स्तर पर सालाना 15500 से अधिक छात्रों को विभिन्न विषयों में प्रवेश देती है।
100 वर्षों में उल्लेखनीय विकास
एनडीआरआई के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में संस्थान को एक उत्कृष्ट विश्वविद्यालय के रूप में दर्जा दिया गया है और इसने हमारे देश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्थान लाखों किसानों और उपभोक्ताओं के लाभ के लिए डेयरी विकास, पशु उत्पादकता, नए उत्पादों के विकास और प्रथाओं की दिशा में मदद करने के लिए बुनियादी और व्यावहारिक अनुसंधान, शिक्षण और विस्तार गतिविधियों का संचालन करता है। पिछले 100 वर्षों में संस्थान ने डेयरी उत्पादन, प्रसंस्करण, प्रबंधन और मानव संसाधन विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास और विशेषज्ञता दिखाई है।