{"_id":"676338929a5e5104d60e3884","slug":"opportunity-to-prepare-for-jee-and-neet-for-free-karnal-news-c-18-knl1008-542251-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निशुल्क जेईई और नीट की तैयारी करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निशुल्क जेईई और नीट की तैयारी करने का मौका
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों का बिना पैसा खर्च किए डाॅक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा होगा। बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। इसके नए बैच के लिए 28 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया जारी है।
कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले ऐसे बच्चों को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित बच्चों को वहीं रहना होगा।
इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी 28 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दो चरणों की परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विदित हो कि सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी और 10वीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच केंद्र चल रहे हैं।