फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Oportunidad de admisin en ITI

आईटीआई में दाखिले का फिर मिला मौका, पांचवां चरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Oportunidad de admisin en ITI
करनाल। आईटीआई में चार चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी करीब 45 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। जिन पर दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। इसके तहत दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसमें पोर्टल पर पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों को छह अक्तूबर और नए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को आठ अक्तूबर तक दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, अब आरक्षण लागू नहीं होगा। सभी सीटें सामान्य श्रेणी में रख दी गई हैं। मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। इसके तहत ट्रेड चुनने का आज का ही दिन है। कल यानी तीन अक्तूबर को पांचवीं मेरिट लिस्ट लगेगी। इस दाखिला चरण में केवल ऐसे प्रार्थियों को शामिल किया जाएगा जो दाखिला पोर्टल पर भरे गए आवेदन को इस चरण में शामिल करने हेतू अपनी सहमति दर्ज करवाते हुए जमा करवाएंगे। ऐसे प्रार्थी जिन्हें पिछले चार दाखिला चरणों में अभी तक कोई भी सीट अलॉट नहीं हुई है, वे भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

नए विद्यार्थी आठ अक्तूबर तक भरेंगे फार्म
नए आवेदन भी दाखिला पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.in पर 08 अक्तूबर तक भरे जा सकते हैं। जिन्हें कि 06 अक्तूबर के बाद होने वाली दाखिला काउंसलिंग में शामिल किया जा सकता है। सत्र 2022-23 के दाखिले की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व शर्ते यथावत लागू रहेंगी। प्रार्थी दाखिले संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शेड्यूल
02 अक्तूबर : ट्रेड का विकल्प चुनेंगे।
03 अक्तूबर : मेरिट लिस्ट जारी होगी।
03 से 06 अक्तूबर : दस्तावेज सत्यापित होंगे
वर्जन-
फोटो-- 78
जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है या आवेदन नहीं किया है। वे अब कर सकते हैं। विभाग की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को एक अंतिम मौका दिया गया है। - धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, बाबू मूल चंद जैन राजकीय आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed