{"_id":"67c3737098a2d0f21606fd7e","slug":"operators-caught-selling-mtp-kits-karnal-news-c-18-knl1008-592447-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एमटीपी किट बेचते संचालक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एमटीपी किट बेचते संचालक काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर एमटीपी किट बेचते एक क्लीनिक संचालक को पकड़ा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ने फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था। आरोपी एक हजार रुपये में एमटीपी किट बेचता था। टीम ने रामनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि सीएमओ के पास शिकायत आई थी कि शिव कॉलोनी में माता मंदिर के समीप एक क्लीनिक पर एमटीपी किट बिकती है। वह क्लीनिक प्रवीण के नाम से है।
इस शिकायत पर सीएमओ ने एक टीम का गठन किया। जिसमें उनके साथ औषधि नियंत्रण अधिकारी करनाल-द्वितीय रितु मेहला और औषधि नियंत्रण अधिकारी, करनाल-प्रथम विकास राठी भी थे। उन्होंने एक फर्जी ग्राहक बनाया व उसे 500-500 रुपये के दो नोट दिए फिर आरोपी प्रवीण के पास भेज दिया। आरोपी ने एक हजार रुपये लेकर उसे एमटीपी किट दे दी।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रवीण को उसके क्लीनिक पर दबोच लिया। क्लीनिक की जांच की तो वहां पर एलोपैथिक दवाइयां मिलीं, जो 61 प्रकार की थी।
सभी दवाइयों को जब्त कर लिया गया। आरोपी यमुना विहार का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।