{"_id":"66318dcafc5aebb5590b042c","slug":"open-school-students-got-disappointed-karnal-news-c-18-knl1008-379302-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को मिली निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को मिली निराशा
विज्ञापन
- महज 33.47 प्रतिशत विद्यार्थी पास
- 1010 विद्यार्थियों में से 338 को मिली सफलता, इनमें 182 बेटियां
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के ओपन स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहा। महज 33.47 प्रतिशत विद्यार्थी ही परीक्षा पास कर पाए, अन्य सभी विद्यार्थी फेल हो गए। अब इन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी।
आंकड़ों पर नजर डालें, तो जिले से ओपन स्कूल के तहत 1010 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से महज 338 विद्यार्थी ही पाए हुए, जबकि 672 विद्यार्थी असफल रहे। पास हुए 338 विद्यार्थियों में भी 182 बेटियां हैं, वहीं लड़कों की संख्या 156 ही रही। स्थिति यह है कि 1010 विद्यार्थियों में लड़कों की संख्या आधे से ज्यादा 543 रही मगर फिर भी वे पास होने में लड़कियों से पिछड़ गए। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 28.73 प्रतिशत रहा, लड़कियों का पासिंग प्रतिशत करीब 10 प्रतिशत ज्यादा 38.97 फीसदी दर्ज किया गया।
लड़के ज्यादा फिर भी लड़कियां अव्वल
ओपन स्कूल
कुल लड़के लड़कियां
कुल परीक्षार्थी
1010
543
467
पास हुए
338
156
182
फेल हुए
672
387
285
पास प्रतिशत
33.47
28.73
38.97