{"_id":"670f07cea048176a92034b04","slug":"opd-timings-changed-in-civil-hospitals-karnal-news-c-18-knl1008-499645-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नागरिक अस्पतालों में बदला ओपीडी का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नागरिक अस्पतालों में बदला ओपीडी का समय
Wed, 16 Oct 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आज से जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का 16 अक्तूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच ओपीडी में की जाएगी। ऐसे में पंजीकरण खिड़की भी साढ़े बजे की बजाय सुबह साढ़े आठ बजे खुलेगी। इससे पहले सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलती थी।
करनाल जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि गर्मी और सर्दी में नागरिक अस्पतालों के समय में फेरबदल होता है। गर्मियों में 16 अप्रैल से 15 अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी का समय रहता है। वहीं सर्दियों में 16 अक्तूबर से 15 अप्रैल तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी का समय रहता है।
प्राथमिक सामुदायिक अस्पतालों का ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होता है। अब बुधवार से सर्दियों की समय सारिणी के साथ नागरिक अस्पताल खुलेंगे। वहीं इसके साथ खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांचों का समय सुबह नौ से 12 बजे तक होगी और उसके बाद जांच रिपोर्ट दो बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन
रोजाना दो हजार की ओपीडी
नागरिक अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं प्रवक्ता डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि करनाल के नागरिक अस्पताल की बात करें तो यहां पर रोजाना 1800 से दो हजार तो कभी-कभी 2200 तक ओपीडी पहुंच जाती है। इसमें सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर लगती है। इसके बाद आंख, नाक, कान व गला सहित अन्य ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। यहां डॉक्टर से सलाह लेने के बाद दवाई लेने के लिए भी लंबी लाइन लगती है। इसकी वजह यह भी है कि बदलते मौसम में वायरल की भी चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में फिजिशियन के पास इस तरह के मरीज अधिक पहुंचते हैं।