फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only one operation could be done, five were postponed

Karnal News: एक ही ऑपरेशन हो पाया, पांच को टाला

Sat, 23 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Only one operation could be done, five were postponed
नागरिक अस्पताल में ऑर्थोपेडिक विभाग में ऑपरेशन के लिए बढ़ता जा रहा इंतजार
विज्ञापन


- डॉक्टर बोले अस्पताल में दो ही ऑपरेशन थियेटर, ऑर्थो सर्जरी के लिए दो ही दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
नागरिक अस्पताल में ऑर्थोपेडिक विभाग में सर्जरी के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को करीब 6 सर्जरी तय थीं। इनमें से सिर्फ एक ही हो सकी। बाकी को फिर सोमवार तक के लिए टाल दिया गया। विभाग में 6 से अधिक ऑर्थो सर्जरी लंबित हो चुकी हैं।
पिछले सोमवार को हुई सर्जरी के बाद पूरे हफ्ते में केवल एक ऑर्थो केस में सर्जरी हो सकी है। सोमवार से शुक्रवार को 6 सर्जरी होनी थीं। अब आयुष्मान में 21 नए केस आए हैं, जिनमें ज्यादातर ईएनटी और कुछ ऑर्थो के भी शामिल हैं। ऐसे में सर्जरी कराने वाले मरीजों को और इंतजार करना पड़ेगा। अनुमान है कि सोमवार तक लंबित केसों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक दुआ ने बताया कि कल एक सर्जरी हुई। दो से तीन सर्जरी कैंसिल हो गई। कई कारण शामिल हैं। पहला कारण ये है कि अस्पताल में दो ऑपरेशन थियेटर ही हैं। जिस कारण सभी मरीजों को एक समय पर सर्जरी का समय नहीं दिया जा सकता है। उसमें भी दिन विभाजित किए गए है। ऑर्थो सर्जरी वाले मरीजों को सोमवार और शुक्रवार का समय दिया जाता है। इनमें भी अगर अन्य मरीज सर्जरी करने के लिए आपात स्थिति में आ जाते हैं तो उनको समय देना होता है। जिनकी सर्जरी टाली जाती है उनको सोमवार या मंगलवार को समय दिया जाता है। फिर भी हमारी कोशिश रहती है कि पहले गंभीर और अधिक पीड़ित मरीजों को पहले देखने का प्रयास करें। आयुष्मान और गैर आयुष्मान कार्डधारक में जिसे अधिक जरूरत होती है उसे पहले उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed