फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Only 5 complaints reached the resolution camps

Karnal News: समाधान शिविरों में पहुंचीं महज 5 शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Only 5 complaints reached the resolution camps
लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त उत्तम सिंह । प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सरकार की मंशा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की हो सकती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और कहानी बयां कर रही है। वीरवार को जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों में महज पांच शिकायतें दर्ज हुईं।

लघु सचिवालय में लगे जिला स्तरीय शिविर में सिर्फ एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचा। यही हाल उपमंडलों का भी रहा नीलोखेड़ी और घरौंडा में एक-एक शिकायत दर्ज हुई जबकि असंध में दो लोग पहुंचे। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इंद्री उपमंडल में एक भी शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन


अब सवाल उठता है कि क्या वास्तव में जिले की समस्याएं समाप्त हो चुकी हैं या फिर लोग इन शिविरों से दूरी बना रहे हैं। पिछले दिनों समाधान शिविर के किए गए लाइव के दौरान भी यह बात सामने आई थी कि यहां शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता है। फरियादियों ने कहा था कि कई बार चक्कर काट चुके हैं लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो पाता है। कहीं यही कारण तो नहीं कि अब लोग समाधान शिविर का रुख न कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्वरित समाधान का दावा

वीरवार को शिविर में जो शिकायतें आईं, वे भी बुनियादी जरूरतों से जुड़ी थीं। बीपीएल कार्ड बनवाने और कटने की परेशानी, बिजली मीटर कनेक्शन और आय सत्यापन जैसे मुद्दे। ये वही समस्याएं हैं जिनसे आम आदमी रोज जूझता है लेकिन उनकी संख्या शिविरों तक सीमित होकर रह जाना कई संकेत देता है। प्रशासन का दावा है कि समाधान शिविरों के जरिये लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जा रहा है। एसडीएम प्रदीप कुमार का कहना है कि हर शिकायत को गंभीरता से लेकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed