फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   online fraud of two lakhs from the account

खाते से ऑनलाइन की दो लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
online fraud of two lakhs from the account
इंद्री। शातिर ठग ने लिंक भेजकर एक महिला के बैंक खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना करनाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्री खंड के कलसौरा गांव निवासी रेखा ने शिकायत दी कि दो जुलाई दोपहर बाद उसके फोन पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई और उसने एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड कोरियर के माध्यम से भेजने की बात कही। उसने करनाल के पुरानी तहसील कांप्लेक्स स्थित कोरियर कंपनी के कार्यालय का पता व फोन नंबर देकर संपर्क करने के लिए कहा। उन्होंने कोरियर कंपनी के कार्यालय के उस नंबर पर फोन किया तो जवाब मिला कि उनके पास क्रेडिट कार्ड है। उन्होंने लिंक भेजकर उस पर 11 रुपये मंगवाए। उसने अपने पति के फोन नंबर से गूगल पर सर्च किया तो साइट खुल गई जिस पर उन्होंने यूपीआई पिन भरने के लिए कहा। उसने अपने पति के खाते का यूपीआई पिन भरकर 11 रुपये जमा करवा दिए। उसके बाद उन्हें मैसेज मिला कि डिलीवरी ब्वॉय के फोन पर मैसेज फारवर्ड कर दें। उसने अपने पति के ही फोन से उसके फोन पर मैसेज भेज दिया। तीन जुलाई को उन्होंने पति का फोन चेक किया तो उनके खाते से 99 हजार 999 रुपये निकाले जाने का पता चला। जब उसने आरोपी से पूछा तो उसने उसे झांसा दिया गया कि गलती से पैसे कट गए हैं और चार-पांच घंटे में पैसे वापस आ जाएंगे। उसी दिन रात को एसबीआई बैंक से मैसेज आया कि उनके खाते से एक ट्रांजेक्शन में 70 हजार व दूसरी ट्रांजेक्शन में 30 हजार रुपये कट गए हैं। इसके बाद उन्होंने खाते को ब्लॉक कराया। उन्होंने कोरियर कंपनी के कार्यालय जाकर पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। साइबर थाने के जांच अधिकारी रोशनलाल के अनुसार ऑनलाइन दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed