फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One killed, three injured due to house collapse

मकान की छत ढहने से व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured due to house collapse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव अलीपुर खालसा में बृहस्पतिवार अलसुबह एक मकान की छत गिर गई। जिससे उसमें सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई और बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। मलबे तले दबने से घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सूचना मिलने के बाद एसडीएम अभय सिंह जांगड़ा और विधायक हरविंद्र कल्याण के निजी सचिव सुरेंद्र भोरिया घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बुधवार रात राजबीर शर्मा के परिवार के सदस्य घर में सोए थे। अलसुबह करीब तीन बजे उनके मकान की कच्ची छत ढह गई। राजवीर की मां सोना देवी, दो भतीजे विशाल व तनिश कमरे में सोए थे। अचानक छत गिरने की आवाज सुनकर बाहर कमरे में सो रही राजवीर के छोटे भाई की पत्नी उठी और अंदर जाकर देखा तो छत का मलबा परिवार के लोगों के ऊपर पड़ा था। उसने बाहर जाकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे राजवीर शर्मा, उसकी मां सोना देवी, विशाल व तनिश को बाहर निकाला। सभी घायल लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राजबीर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों घायलों की रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल सोना देवी ने बताया कि उसे नहीं पता हादसा कैसे हुआ और वे कैसे मलबे से बाहर निकले। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में राजवीर शर्मा व उसका एक भाई किसी फैक्टरी में कार्य करते हैं। राजबीर, उसका भाई व बच्चे एक ही मकान में रहते हैं। इनका मकान कच्चा था। कुछ हिस्सा पक्का कर लिया था, लेकिन पीछे की दिशा में एक कमरा व बरामदा कच्चा था। राजवीर का छोटा भाई नाइट ड्यूटी पर था। नायब तहसीलदार इंद्र सिंह ने कहा कि मकान की छत गिरने से हुए नुकसान का आकलन करके सरकार को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed