फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One killed in a collision between two motorcycles

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
One killed in a collision between two motorcycles
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

इंद्री। गांव समौरा के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिपाल निवासी कैथल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह गांव खेड़ी मानसिंह में बुआ के घर रहता है।
बृहस्पतिवार वह अपने दोस्त हरविंद्र सिंह (24) निवासी गढ़ी साधान के साथ उसकी मोटरसाइकिल पर ड्यूटी करने के लिए करनाल जा रहे थे। रात करीब सवा 9 बजे जब वे समौरा गांव के पास महालक्ष्मी वाशिंग सेंटर के सामने पहुंचे तो गलत दिशा में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर उनकी मोटरसाइकिल को मारी। जिससे महिपाल व हरविंद्र सड़क पर जा गिरे और हरविंद्र को काफी चोटें आई। महिपाल के अनुसार घटना के दौरान दूसरे मोटरसाइकिल चालक को भी चोटें आईं। जिसके बाद परिजनों की सहायता से हरविंद्र व आरोपी मोटरसाइकिल चालक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां हरविंद्र की मौत हो गई। थाना प्रभारी सतपाल सिंह कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिवार का था इकलौता सहारा
ग्रामीणों के मुताबिक हरविंद्र साधारण परिवार से संबंध रखता था। उसका दूसरा भाई मानसिक रूप से बीमार है। जिस कारण हरविंद्र अपने परिवार का इकलौता सहारा था। ग्रामीणों के अनुसार करीब 10 दिन पूर्व ही हरविंद्र आईजीएल कंपनी में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed