फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one died by corona and one by black fungus

कोरोना और ब्लैक फंगस से एक-एक मरीज की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
one died by corona and one by black  fungus
कोरोना के नए केस तो कम हो रहे लेकिन मौत का आंकड़ा नहीं घट रहा है। सोमवार को जहां कोरोना के 23 नए मामले आए वहीं एक मरीज की जान चली गई। रविवार व सोमवार को मिलाकर ब्लैक फंगस के 6 केस आए और एक मरीज ने दम तोड़ दिया। अब तक जिले में ब्लैक फंगस से 42 मरीजों की मौत हो चुकी है, 152 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 38 दाखिल हैं और 21 को घर भेज दिया है। दो दिन में ब्लैक फंगस के 21 सैंपलों की जांच की गई थी जिनमें 6 केस आए। कोरोना का पॉजिटिविटी रेट घट रहा और रिकवरी रेट बढ़ रहा है। सोमवार को 62 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.13 प्रतिशत और रिकवरी रेट 97.96 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।
विज्ञापन

कोरोना के हालात
टोटल सैंपल - 383083
निगेटिव - 343125
पॉजिटिव - 39753
ठीक हुए - 38944
एक्टिव - 274
मौत - 535
1693 सैंपलों की जांच
सोमवार को जो रिपोर्ट आई है वह 1693 सैंपलों की है। कोरोना पॉजिटिव 23 केसों में 5 असंध हैं। इससे अलग पुलिस कर्मचारी, विद्यार्थी, मेडिकल विद्यार्थी, नर्स भी शामिल हैं। गांव में भी कोरोना के पॉजिटिव केस कम हो गए हैं लेकिन ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नॉन आईसीयू 379, आईसीयू के 199 बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 25 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 494 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 115 भरे हैं तथा 379 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 272 हैं, जिनमें से 73 भरे तथा 199 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

37 केंद्रों पर 5688 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 37 केंद्र बनाये गए थे। इन सभी केंद्रों पर 18-44 वर्ष के युवाओं ने सबसे ज्यादा 4942 टीके लगवाए हैं। इससे अलग 45-59 उम्र के 545 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। बुजुर्गों की बात करें तो उनकी संख्या 193 है। इससे अलग स्वास्थ्य कर्मी 4 और फ्रंट लाइन 4 वर्करों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed