फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One dead, four injured as car overturns

Karnal News: कार पलटने से एक की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
One dead, four injured as car overturns
करनाल/इंद्री। दूसरे वाहन की लापरवाही और ओवरटेकिंग के कारण कार पलटने से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हैं। इंद्री थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में हिसार निवासी जिले सिंह ने बताया कि वे जिला दूध उत्पादक संघ एमसीसी लाडवा में नौकरी करते हैं। वे रात करीब डेढ़ बजे राजस्थान के सीकर निवासी रामेश्वर, कुरुक्षेत्र निवासी तनिश, जयपुर निवासी अशोक, अलवर निवासी तरेंद्र सहित सभी अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद खाना खाने के लिए गए। इसके लिए वे कार से इंद्री के ढाबा पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां ढाबा बंद था तो वे करनाल की तरफ चल पड़े। इंद्री से करीब दो किलोमीटर ही आगे निकले थे कि उनके कार की बायीं तरफ से एक गाड़ी ने ओवरटेक किया और कट मारकर वाहन उनकी कार के आगे आ गया। इससे उनकी कार का संतुलन बिगड़ा और कार पलट गई। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आई। घायल हालत में सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed