फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one by corona and one died by black fungus

कोरोना और ब्लैक फंगस से एक-एक मरीज की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
one by corona and one died by black fungus
ब्लैक फंगस के एक और मरीज ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं कोरोना के 23 पॉजिटिव केस मिले हैं और कोरोना के भी एक मरीज की जान चली गई है। वहीं 61 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन

विदित हो कि कोरोना के अभी तक जिले में 381758 मरीजों के सैंपल लिये गये हैं। इनमें से 342230 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 39730 पॉजिटिव आये हैं। 38882 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं और 314 एक्टिव केस हैं जो कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं जिले में ब्लैक फंगस के 153 केस सामने आये हैं। 41 मरीजों की मौत हो चुकी है और 38 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही 22 मरीज ठीक होकर घर चले गये हैं और 44 मरीजों को अभी तक मेडिकल कॉलेज द्वारा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

चार केंद्रों पर 1045 ने लगवाया टीका, वैक्सीन की कमी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले में वैक्सीनेशन के लिये सिर्फ 4 ही केंद्र बनाये गये थे क्योंकि वैक्सीन की कमी हो गई है। इन सभी केंद्रों पर 1045 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। इनमें 18 प्लस 910 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है और 45 प्लस की बात करें तो 55 लाभार्थी केंद्र पर पहुंचे थे और 60 प्लस 90 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कमेटी को भेज दी जाती है और फिर मरीज के अनुसार इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज में आ जाते हैं। मरीजों को इंजेक्शन लग रहा है। बेड की भी कोई परेशानी नहीं है।
--डॉ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed