फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one blind murder accused arrested

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा एक आरोपी को सीआईए-2 ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
one blind murder accused arrested
तरावड़ी के गांव पधाना में 18 अप्रैल को नाले में बंद बोरे में मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की शिनाख्त निक्की निवासी मेट्रो बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या करने वाले एक आरोपी को भी काबू कर लिया है। सीआईए-2 इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंधू ने बताया कि 18 अप्रैल को जीवी इंटरनेशनल राइस मिल और गुरुद्वारा के बीच में जीटी रोड गांव पधाना साइड (एरिया थाना तरावड़ी) में नाले में बोरे में बंद एक व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने व शव बोरी में डालकर खुर्द-बुर्द करने के अपराध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना तरावड़ी में
विज्ञापन

केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गंगा राम पुनिया द्वारा मामले की आगामी जांच सीआईए-02 की टीम को सौंपी गई। जांच के दौरान शव की पहचान निक्की निवासी मेट्रो बिहार दिल्ली के तौर पर हुई। मंगलवार को साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी सुनील कुमार निवासी कोसलपुर बिहार हाल मेट्रो बिहार फेज-2 दिल्ली को गांव कुटेल के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुनील के घर निक्की आया था जहां पर इनका विवाद हो गया। इस कारण आरोपी ने निक्की की हत्या कर अपनी गाड़ी में शव डाला और सबूत मिटाने के मकसद से लाश को तरावड़ी के पास नाले में फेंक कर फरार हो गया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed