{"_id":"68703557e1a8f7da7a0bb3c4","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-and-bike-looted-from-shopkeeper-karnal-news-c-18-knl1008-688987-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुरु का ज्ञान लक्ष्य प्राप्ति में बनता है मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुरु का ज्ञान लक्ष्य प्राप्ति में बनता है मददगार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। पंजाबी धर्मशाला में वीरवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैत स्वरूप महाराज ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।
उनका ज्ञान और अनुभव हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है। गुरु न केवल हमें शिक्षा देते हैं बल्कि सही और गलत में अंतर करना भी सिखाते हैं। इसलिए गुरु का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि गुरु हमें अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी तथा कड़ी मेहनत का महत्व समझाते हैं और हमें आत्मनिर्भर बनाते हैं। उन्होंने कहा एक अच्छा गुरु हमेशा अपने शिष्यों को सफलता के रास्ते पर ले जाता है। गुरु का साथ हमें जीवन के हर मुश्किल मोड पर सही निर्णय लेने के लिए भी मदद करता है। मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे शिष्यों ने अपने गुरु की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
अंत में संगत ने भंडारा रूपी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुलशन सेतिया, महेंद्र गिरधर, सुभाष अनेजा, लक्ष्मण सेठी, भीम सचदेवा, बब्बू अनेजा, राजकुमार सचदेवा, रवि सरदाना, गणेश खन्ना मौजूद रहे।