फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One and a half lakh rupees and bike looted from shopkeeper

Karnal News: दुकानदार से डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees and bike looted from shopkeeper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध क्षेत्र में रतक और चोचड़ा गांव के बीच बुधवार रात को साढ़े नौ बजे तीन बदमाशों ने दुकानदार राहुल पर जानलेवा हमला कर डेढ़ लाख रुपये और बाइक लूट ली।
आरोपियों ने तलवार और गंडासियों से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए असंध के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। दुकानदार दुकान से चोचड़ा गांव जा रहा था। असंध थाना पुलिस ने लूट और हमला करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। चोचड़ा निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी असंध में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। वह दोनों भाई हर रोज कार में असंध से चोचड़ा जाते थे।
विज्ञापन

बुधवार को उसका भाई किसी काम से कार में चंडीगढ़ गया था। इस कारण वह बाइक पर गांव जा रहा था। रतक और चोचड़ा के बीच सड़क पर तीन आरोपी मुंह ढके खड़े थे। दो के हाथों में तलवार और एक के हाथ में गंडासी थी। उसने बाइक की रफ्तार बढ़ाई तो एक आरोपी ने गंडासी से वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंडासी बाइक की टंकी पर लगने से संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये की नकदी और बाइक छीन ली और भाग गए। राहुल जब वहां से जाने लगा तो अन्य तीन आरोपी खड़े मिले। उन्होंने भी उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद उसने परिजनों को बुलाया तो आरोपी मौके से भाग निकले। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed