फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One and a half kilograms of extra wheat was found in the sacks, records were seized

Karnal News: कट्टों में डेढ़ किलो तक अतिरिक्त मिला गेहूं, रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
One and a half kilograms of extra wheat was found in the sacks, records were seized
- करनाल में दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दी करनाल और घरौंडा अनाज मंडी में दबिश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल/घरौंडा। नई अनाज मंडी करनाल और घरौंडा में गेहूं के तौल में गड़बड़ी के आरोपों के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। दोनों जगह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीमों ने दबिश दी। इस दौरान आढ़तियों की कई दुकानों पर गेहूं के कट्टों का वजन चेक किया गया, जिनमें अंतर पाया गया। घरौंडा मंडी में एक कट्टे में करीब डेढ़ किलो तक अधिक गेहूं पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित फर्मों के रिकॉर्ड कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं करनाल में जांच के दौरान ऐसे ही 700 ग्राम तक अतिरिक्त गेहूं मिलने पर दो आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए।

वीरवार को सुबह मार्केट कमेटी सचिव चंद्र प्रकाश ने भी घरौंडा की मंडी का निरीक्षण किया था और गेहूं के कट्टों की जांच की थी। उसके कुछ घंटों के बाद सीएम फ्लाइंग स्क्वायड अनाज मंडी में पहुंच गई और मंडी में कई घंटों तक जांच की। टीम ने मंडी में प्रवेश करते ही एक के बाद एक दुकानों पर जांच की। जांच के दौरान मंडी में काफी कट्टों का तौल किया गया, जिनमें कई कट्टों में गेहूं की मात्रा तय मानक से कम, जबकि कुछ में अधिक पाई गई। एक कट्टे में तो 52 किलोग्राम गेहूं मिला, जबकि मानक के अनुसार यह मात्रा 50 किलो 600 ग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


कमेटी के सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया, कि मंडी में तौल की गड़बड़ी पर प्रशासन सतर्क है। बीते दो दिनों से हमारी टीम लगातार निरीक्षण कर रही है और अब सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कार्रवाई की है। जिन फर्मों में गड़बड़ी पाई गई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, करनाल मार्केट कमेटी की सचिव आशा ने करनाल में गेहूं ज्यादा तौलने पर दो आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। जांच भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed