फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On arriving home pet happy atmosphere at home

लाड़ले के घर पहुंचने पर घर में खुशी का माहौल

Sat, 24 May 2014 12:29 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 24 May 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन से नौ मई को घर के सामने से अपहृत 27 वर्षीय केतन सरदाना के
विज्ञापन
पंद्रह दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने पर घर पर खुशी का माहौल रहा।

हर कोई केतन से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा। हालांकि पुलिस को इसमें बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने एक आरोपी को पंचकूला से दबोच लिया, जबकि दो अपहरणकर्ता भाग निकले।
एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि अपहरणकर्ताओं का गैंग है और वह पुलिस को गुमराह करते रहे। एसपी का दावा है कि दो अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

युवक रहा करनाल में ही
जिस युवक का अपहरण किया गया वह उसी दिन से करनाल के हेरिटेज लॉन के पीछे पाम रेजीडेंसी के एक फ्लैट में ही रखा गया। इसमें लंबे समय से पानीपत स्थित सुभाष बाजार निवासी पंकज किराये पर रहता है। एसपी ने आरोपियों की और भी संलिप्तता होने की आशंका जताई है।

पुलिस को किया गुमराह
अपहरणकर्ता मास्टर माइंड है। कई युवकों की यह गैंग है। उन्होंने पुलिस को 15 दिन तक गुमराह किया। केतन सरदाना का फोन लेकर पहले दिन मेरठ पहुंच गए। फिर गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ला, रोहतक घूमते रहे। लोकेशन के हिसाब से करनाल डीएसपी जोगिंद्र राठी भी टीम के साथ पीछे-पीछे रहे। जिस एरिया में लोकेशन जाती गई करनाल पुलिस भी वहीं की पुलिस का सहयोग लेती रही। जब अरोपी पकड़ा गया तो पुलिस ने पता चला कि युवक को करनाल में ही रखा गया।

बेहोश करके ले गए थे युवक को
27 वर्षीय केतन सरदाना को अपहरणकर्ता नौ मई दोपहर सवा बारह बजे घर के बाहर से नशीली पदार्थ सुंघाकर ले गए थे। जब युवक को होश आया तो वह एक बंद कमरे में था। युवक की देखभाल के लिए पाम रेजीडेंसी में दो से तीन युवक निगरानी में रहे।

शहर को कर दिया सील
पकड़े गए आरोपी ने जब पुलिस को बताया कि केतन करनाल स्थित पाम रेजीडेंसी में ही है तो तुरंत पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर दी। करनाल पुलिस को तुरंत बताए गए एड्रेस पर भेजा गया तो केतन सरदाना मिल गया। इस दौरान अन्य युवक कोई नहीं मिला। पुलिस की नाकेबंदी भी उक्त युवकों को पहचान नहीं सकी।

सीआईए-1 को एसपी ने दिए 50 हजार
युवक का पर्दाफाश करने में करनाल सीआईए-वन की अहम भूमिका रही। एसपी अभिषेक गर्ग ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए 50 हजार रुपये का इनाम दिया। एसपी ने डीजीपी से बात करके इनके प्रमोशन करवाने की भी बात रखने का आश्वासन दिया।

पुलिस रही अपडेट
करनाल पुलिस इस मामले को ट्रेस करने में पुलिस ने खूब पसीना बहाना है। शुक्रवार को भी अपहरणकर्ताओं की लोकेशन पर कुरुक्षेत्र, अंबाला, चंडीगढ़ और पंचकूला की पुलिस आगे से आगे अपडेट रही। साइबर सैल से लेकर अन्य टीमों ने अपने कार्य में कमी नहीं छोड़ी। इसका नतीजा पुलिस की कामयाबी बनी। पुलिस बाइक से लेकर अन्य गाड़ियों में आम आदमी की तरह लोकेशन के मुताबिक गाड़ी घुमाते गए।

गले लगाकर केतन को खूब चूमा
केतन सरदाना के मिलने की सूचना जैसी ही उनके रिश्तेदार और परिजनों को लगी सब पुलिस ऑफिस के सिक्योरिटी ब्रांच में पहुंच गए। सभी ने केतन सरदाना को गले लगाकर खूब चूमा। कइयों की आंखें भी भर आईं। केतन सरदाना ने भी परिजनों के गले लगकर खुशी जताई। इस दौरान केतन सरदाना को मिलने व्यापारी लोगों के अलावा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, नगर निगम के सीनियर मेयर कृष्ण गर्ग सहित शहर के व्यापारियों ने महेश सरदाना को बधाई देकर केतन सरदाना को गले लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed