फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officials should speed up priority works, will not measure negligence: CM

प्राथमिकता के कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, लापरवाही पर नपेंगे : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Officials should speed up priority works, will not measure negligence: CM
- कांग्रेस नेता हरजीत संधू के भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह में पहुंचे सीएम, बोले- 2047 तक बनाएंगे विकसित राष्ट्र
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जनता ने काम करने की उम्मीद के साथ उन्हें सत्ता दी है। ऐसे में अधिकारी आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ तीव्र गति के साथ पूरा करें। कोई अधिकारी यदि लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी वीरवार को प्रेमनगर में कांग्रेस नेता हरजीत सिंह संधू (लाडी संधू) के भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण समारोह में पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरजीत सिंह संधू (लाडी संधू) को पटका पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। उन्होंने कहा कि करनाल शहर में निरंतर भाजपा का प्यार और आशीर्वाद मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकार दिया है। कांग्रेस के झूठ का नकाब उतर चूका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का काम करेंगे। इस कार्य में हरियाणा भी पीछे नहीं रहेगा। हरियाणावासी भी देश को विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर इंद्री के विधायक व चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, ओएसडी संजय बठला और पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन




भाजपा के सदस्यता अभियान में जुड़ें आमजन

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे भाजपा के सदस्यता अभियान में जुड़े। कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन से 8800002024 पर मिस कॉल दे सकता है। उसके फोन पर एक लिंक प्राप्त होगा। इस लिंक को खोलकर सदस्यता से जुड़ी जानकारी भर दें। तत्काल आपके पास सदस्यता का कार्ड आएगा और आप भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed