फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officials forgot to take care of Maharana Pratap Chowk after removing the tower

Karnal News: कोहरे से मंद पड़ी ट्रेनों की गति, यात्री परेशान

Sat, 11 Jan 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Officials forgot to take care of Maharana Pratap Chowk after removing the tower
करनाल। पिछले करीब दो सप्ताह से कोहरे ने रेल यातायात प्रभावित कर दिया है। खास तौर पर दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर चलने वाले ज्यादातर ट्रेनें एक से लेकर दस घंटे तक लेट हो रही हैं। शुक्रवार को भी धुंध होने की वजह से रेलगाड़ियां काफी धीमी गति से चलीं। ट्रेनों के देर से आने पर यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

हालात ये थे कि जो एक्सप्रेस ट्रेनें पानीपत से करनाल 20 से 30 मिनट में पहुंचती थी, अब वही ट्रेनें 40 से 60 मिनट में पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनों को पास करवाने के चक्कर में कई रेलगाड़ियों को पानीपत, करनाल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद धीमी गति से ट्रेनों को चलाया गया।
विज्ञापन

इससे रेल यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए। कुछ यात्री तो प्राइवेट वाहनों में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर निकले। गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक पर रद्द की छह गाड़ियों का परिचालन दोबारा शुरू तो गया है लेकिन धुंध ने रेलवे यातायात को प्रभावित कर दिया है। एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहीं ज्यादा लेट ः ट्रेन नंबर 12716 सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से रात को आठ बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 11057 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी के बाद 8:50 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 12919 मामला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा चार घंटे की देरी के बाद 10:15 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से साढ़े आठ घंटे की देरी दोपहर 2:50 पर स्टेशन पहुंची। ट्रेन नंबर 14795 एकता एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे के बाद सुबह 11 बजे करनाल स्टेशन पहुंची।

ट्रेन नंबर 12497 शान ए पंजाब भी एक घंटा लेट होकर सुबह नौ बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे देरी के बाद सुबह 11:30 पर करनाल पहुंची। ट्रेन नंबर 22451 चंडीगढ़ सुपरफास्ट भी करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद सवा एक बजे करनाल आई। ट्रेन नंबर 1292 पश्चिम एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से 2:35 पर पहुंची। ब्यूरो

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed