फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Offices will be built in a beautiful way at one place

एक स्थान पर खूबसूरत तरीके से बनेंगे कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Offices will be built in a beautiful way at one place
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी लिमिटेड करनाल 107 करोड़ रुपये की लागत वाले एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहा है। जिसे मिक्सड यूज डेवलेपमेंट एट शक्ति कॉलोनी का नाम दिया है। इसमें पुराने नगर निगम कार्यालय, उससे सटी शक्तिनगर कॉलोनी के महिला एवं बाल विकास विभाग की करीब साढे़ आठ एकड़ जमीन पर शहर में सरकारी कार्यालयों में सबसे खूबसूरत मॉडल भवन बनाया जाएगा। नए भवन के निर्माण का टेंडर व वर्क ऑर्डर हो चुका है। शीघ्र पुराने भवनों को ध्वस्त करने का कार्य शुरू होगा। इससे पहले यहां संचालित कार्यालयों को वैकल्पिक रूप से अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।
करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि मौजूदा समय में इस भूमि पर महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय, महिला आश्रम, नारी निकेतन, जिला बाल संरक्षण अधिकारी का कार्यालय, मत्स्य पालन, हाईड्रोलॉजिस्ट, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जैसे विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इन भवनों को 1982 से लेकर 1990 के बीच बनाया गया था। तपन पुनर्वास सोसाइटी नाम के एनजीओ द्वारा संचालित मंदबुद्धि बच्चों का शिक्षण संस्थान भी है। इन्हें दूसरे स्थानों पर शिफ्ट कर पुराने भवनों को तोड़कर नया भवन तैयार किया जाएगा। जिस पर करीब 107 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले सभी भवन कुछ-कुछ दूसरी पर थे, अब एक जगह, लेकिन अलग-अलग बनेंगे। इसके लिए मंगलवार को उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके अगले 15 दिन में कार्यालयों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिल्डिंग को मुकम्मल करने का समय करीब दो साल तय किया गया है, लेकिन कॉंट्रेक्टर और केएससीएल दोनों का प्रयास रहेगा कि इसे एक-डेढ़ साल में ही पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार, केएससीएल में एक्सइएन सौरभ गोयल, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी राजबाला, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी, पीएमसी प्रवीन झा, लैंड स्केप आर्किटेक्ट पूर्णिमा व अनुषा, पीएमसी अजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed