फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Observe dry day every Sunday to prevent dengue

Karnal News: डेंगू रोकथाम के लिए प्रत्येक रविवार को मनाएं ड्राई डे

Sat, 17 May 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Observe dry day every Sunday to prevent dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुंडला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विश्व डेंगू दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने सभी को डेंगू के लक्षण और इससे बचाव के बारे जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे मनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार संक्रमित एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू में जानकारी ही बचाव है अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, जिसके लिए प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे मनाएं और अपने घर में रखे कूलर फूलदान, पशु पक्षियों के पानी के बर्तन, टंकी व फ्रिज को रगड़ कर साफ करें और उसके बाद प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन

डेंगू बुखार होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी रक्त पट्टिका बनवाएं। डेंगू स्वास्थ्य टेस्टिंग किट हर स्वास्थ्य केंद्र पर मुफ्त उपलब्ध है। ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, मौसमी जूस, खट्टे फल, कीवी और नारियल पानी लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह मच्छर कूलर, फ्रिज की ट्रे, होदी, छत पर टूटे फूटे बर्तनों जहां कहीं भी थोड़ा साफ पानी जमा होता है, वहीं अपने अंडे देना शुरू कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेहर सिंह ने बताया कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की निशुल्क जांच व इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री होता है। निजी लैब में डेंगू जांच 600 रुपए व चिकनगुनिया जांच के लिए एक हजार रुपए का प्रावधान है। इस अवसर पर पंचायत सदस्य, स्वास्थ्य कार्यकर्ता लाजवंती देवी, नीलम रानी व आशा वर्कर सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed