फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Obscene words written on the walls of the school

स्कूल की दीवारों पर लिखे अश्लील शब्द

Wed, 09 Oct 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 09 Oct 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
Obscene words written on the walls of the school
कैथ्ाल के कलायत में स्थित एक निजी स्कूल के बाहर गत 2 दिनों से लिखे जा रहे अश्लील शब्दों के चलते न केवल स्कूल संचालक बल्कि आसपास के परिवार भी परेशान हैं।
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों की ओर से स्कूल के मुख्य द्वार पर अश्लील शब्द लिखने के लिए गोबर का प्रयोग किया जा रहा है। स्कूल के मुख्य द्वार पर लिखे जाने वाले शब्दों से अनेक परिवारों में रोष हैं वहीं स्कूल संचालक सतबीर सिंह ने इसकी शिकायत बुधवार को पुलिस प्रशासन को भी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया। स्कूल संचालक सतबीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले 2 दिनों से रात के समय स्कूल के मुख्य दरवाजे व दीवार के अलावा जमीन पर गोबर से इस प्रकार के अश्लील शब्द अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा लिखने का कार्य किया जा रहा है जिनका सार्वजनिक तौर पर वर्णन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम दिन उन्होंने लिखे गए अश्लील शब्दों को इसलिए गंभीरता से नहीं लिया कि हो सकता है कि यह घिनौनी हरकत बच्चों ने न की हो। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब वे स्कूल आए तो यह देखकर हैरान थे कि आज भी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्कूल की दीवारों पर अश्लील शब्द लिखकर उसे पूरी तरह गंदा बनाया हुआ है।


उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया था जिसके चलते पुलिस ने स्कूल का दौरा कर उचित कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया। उधर मोहल्ले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूल की दीवारों पर लिखे गलत शब्दों के चलते स्कूल के पास के परिवारों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed