फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nutrition questions were easy, but case studies and detailed questions made things difficult.

Karnal News: न्यूट्रिशन के सवाल आसान पर केस स्टडी और विस्तृत प्रश्नों ने बढ़ाई मुश्किल

Fri, 20 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 20 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nutrition questions were easy, but case studies and detailed questions made things difficult.
परीक्षा देकर स्कूल से बाहर आते छात्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। वीरवार को हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा के होम साइंस की परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि पोषण, स्वास्थ्य और शॉर्ट आंसर वाले प्रश्न आसान रहे, जबकि केस स्टडी और विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाले रहे। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए और केंद्रों पर निगरानी रखी गई। विद्यार्थियों के अनुसार, पेपर में अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। न्यूट्रिशन, फूड साइंस और हेल्थ से जुड़े सवाल सीधे थे, जिन्हें आसानी से हल किया जा सका। कुछ छात्रों ने बताया कि केस स्टडी आधारित प्रश्नों में स्थिति को समझकर उत्तर देना पड़ा, लेकिन वे भी आसान थे जिससे समय नहीं लगा और कठिनाई महसूस नहीं हुई। लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में विस्तार से लिखना पड़ा, जिससे कई विद्यार्थियों को समय प्रबंधन में परेशानी हुई। हालांकि अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर संतुलित रहा। इसके अलावा उड़नदस्ता टीम की ओर से पांच केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन



- पेपर अच्छा गया
अंजली ने बताया कि न्यूट्रिशन और हेल्थ वाले सवाल आसान थे, लेकिन केस स्टडी में थोड़ा समय ज्यादा लग गया। पेपर ठीक रहा।

लिखने में समय कम पड़ गया
प्रिया ने कहा कि शॉर्ट आंसर जल्दी हो गए, लेकिन लंबे सवालों में विस्तार से लिखना पड़ा, जिससे समय कम पड़ गया।


पाठयक्रम से ही आए सवाल
काजल ने बताया कि पेपर सिलेबस से ही था, इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। केस स्टडी थोड़ा मुश्किल लगा।

ओवरऑल पेपर बैलेंस था
निशा ने बताया कि ओवरऑल पेपर बैलेंस था। आसान और कठिन दोनों तरह के सवाल थे।

वर्जन-
परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। किसी भी केंद्र पर कोई भी नकल का मामला नहीं मिला।
अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed