{"_id":"69b5c2c7c403d49b3900c454","slug":"nutrition-and-clothing-questions-are-easy-numerical-and-case-study-based-karnal-news-c-18-knl1018-864563-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पोषण और परिधान के प्रश्न आसान, न्यूमेरिकल और केस स्टडी में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पोषण और परिधान के प्रश्न आसान, न्यूमेरिकल और केस स्टडी में फंसे
Sun, 15 Mar 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीबीएसई 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शनिवार को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा दी। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित रहा। उन्होंने कहा कि पोषण, वस्त्र व परिधान और गृह प्रबंधन से जुड़े कई प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से पूछे गए, जिनके हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि, कुछ केस स्टडी और न्यूमेरिकल आधारित प्रश्नों ने विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर किया।
परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा वैकल्पिक विषय की थी इसलिए परीक्षा में करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और कहीं से भी नकल या किसी प्रकार की गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया। वहीं, निर्धारित समय से पहले ही अधिकांश विद्यार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। कई विद्यार्थियों ने बताया कि पोषण, स्वास्थ्य और भोजन से जुड़े प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे। थ्योरी आधारित प्रश्नों को भी लिखने में ज्यादा समय नहीं लगा। कुछ विद्यार्थियों के अनुसार केस स्टडी आधारित प्रश्नों को समझने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, कुल मिलाकर प्रश्नपत्र संतुलित रहा और अधिकांश विद्यार्थियों ने पूरा पेपर हल कर लिया।
पेपर पूरा कर लिया
पेपर अच्छा था। पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न सीधे थे। केस स्टडी को समझने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अंत में पेपर पूरा हो गया।
- कोमल
दो सवालों में उलझी
थ्योरी के प्रश्न आसान थे और किताब से ही आए थे। न्यूमेरिकल वाले दो सवालों में थोड़ी सोच लगानी पड़ी, लेकिन बाकी पेपर ठीक रहा।
- निशा
समय प्रबंधन करना पड़ा
प्रश्नपत्र में वस्त्र और परिधान से जुड़े प्रश्न आसान लगे। केस स्टडी वाला भाग थोड़ा लंबा था, जिससे समय प्रबंधन करना पड़ा।
- अंजली
संतुलित रहा पेपर
पेपर संतुलित रहा। जिन्होंने नियमित पढ़ाई की थी, उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था। कुछ प्रश्नों के उत्तर को समझकर लिखना पड़ा।
- काजल
-- -- -- --
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कहीं से भी नकल या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर बोर्ड के निर्देशों के अनुसार परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
- राजन लांबा, नोडल अधिकारी, सीबीएसई परीक्षा